फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुटबाजी रही तो कैसे जीतेंगे चुनाव?'

Sat, 14 Jun 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से पहले से ज्यादा उफान पर आई हरियाणा में गुटबाजी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेहद नागवार गुजरी है।
विज्ञापन


वीरवार की अपने निवास पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, चौधरी बीरेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से पूछा कि क्या ऐसे ही गुटबाजी, बयानबाजी और आपसी झगड़े से पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव जीतेगी?

भावी रणनीति पर तत्काल रिपोर्ट तलब की

नाराज राहुल ने राज्य के प्रभारी महासचिव शकील अहमद से वीरवार की शाम ही सभी नेताओं की बैठक बुला कर न केवल सारी शिकायत दूर करने का निर्देश दिया, बल्कि विधानसभा चुनाव की भावी रणनीति पर तत्काल रिपोर्ट भी तलब की।

बीते दिनों वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हुड्डा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की थी। मांग नहीं माने जाने पर पार्टी छोड़ने की धमकी दिए जाने के बाद खुद राहुल ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई।

इस बैठक में मुख्यमंत्री हुड्डा, वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, पीसीसी अध्यक्ष अशोक तंवर और प्रभारी महासचिव अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन

एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे दिग्गज

सूत्रों ने बताया कि बैठक शुरू होते ही राज्य के दोनों गुट के नेताओं ने एक-दूसरे की शिकायत की पोटली राहुल के सामने खोल दी। हुड्डा ने जहां बीरेंद्र-सैलजा पर राज्य सरकार के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी का मामला उठाया, तो बीरेंद्र ने इस दौरान कार्यक्रम और नीतियां तय करने में उनकी राय न लेने का आरोप लगाया।

बीरेंद्र ने विकास के नाम पर सिर्फ रोहतक-झज्जर का विकास होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में सभी पक्षों की राय के साथ आगे बढ़े होते तो ऐसी दुर्गति नहीं होती। इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि उनके कार्यकाल में हरियाणा में चौतरफा विकास हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत सुनने के बाद नाराज राहुल ने पूछा कि क्या ऐसे ही आपसी झगड़े, गुटबाजी और सार्वजनिक बयानबाजी से आगामी विधानसभा चुनाव जीता जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें