अनिल विज ने इस पूरे मामले में एक तंज कसा है। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में विभाग बदलने की आवश्यकता क्या थी। बदलना ही था तो दिन के उजाले में बदलते। मालूम हो कि रात के करीब 12 बजे यह सूचना उजागर हुई कि सीआईडी मुख्यमंत्री के पास आ गया है। जिसके बाद मीडिया में हलचल हुई।
अनिल विज बिना नाक कान के मंत्री
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा है कि अनिल विज ने बयान दिया था कि सीआईडी गृह विभाग में न होने का मतलब है कि नाक कान न होना। अब उनसे सीआईडी छिनने के बाद साफ हो गया है कि वे सिर्फ हाथ पैर वाले मंत्री रह गए हैं। नाक कान जा चुका है। ऐसे में वे क्या काम करेेंगे और जनता का कितना भला करेंगे।
आलाकमान तक पहुंची रिपोर्ट
हरियाणा में लंबे समय से चल रहे इस विवाद की रिपोर्ट भी अपने स्तर पर मुख्यमंत्री और अनिल विज ने आलाकमान को भी दे दी है। इसके बाद कोई विवाद न हो उसके लिए भी आलाकमान की ओर से इशारा कर दिया गया है। शहरी स्थानीय निकाय की बैठकों में भी अनिल विज जल्द ही शिरकत करते हुए नजर आएंगे।
हरियाणा प्रदेश की की ताजा खबरें देखने लिए हमारे इस पेज पर जाएं।
https://www.amarujala.com/haryana
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/