फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी को बर्थडे पर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा गिफ्ट, नया संकल्प भी लिया

Sun, 18 Sep 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 67वें बर्थडे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है। साथ ही एक नया लक्ष्य भी निर्धारित किया। मोदी का एक सपना है, स्वच्छ भारत मिशन और उनके इस महत्वपूर्ण मिशन की ओर पंचकूला और सिरसा ने एक कदम बढ़ा दिया है। पंचकूला और सिरसा को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही अन्य जिलों को भी खुले में शौचमुक्त करने का प्रण किया है।
विज्ञापन


पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के लोगों को स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत पंचकूला जिले के ग्रामीण क्षेत्र को पावन पंचकूला होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर (2 अक्तूबर, 2019 तक) देश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हरियाणा ने प्रदेश को दिसंबर 2017 तक स्वच्छ बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि जल्द यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और हिसार को खुले में शौचमुक्त घोषित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

हर माह स्वर्ण जयंती स्वच्छता पुरस्कार की घोषणा

पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने पंचकूला के ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त घोषित कराने के लिए डीसी डॉ. गरिमा मित्तल और एडीसी हेमा शर्मा के साथ गैर सरकारी संगठनों व जन प्रतिनिधियों व समाज के हर व्यक्ति के सहयोग को सराहा। सीएम ने डीसी डॉ. गरिमा मित्तल व एडीसी हेमा शर्मा को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हरियाणा सरकार की राज्य को खुले में शौचमुक्त करने के चलाए अभियान के तहत 6205 ग्राम पंचायतों में से 2229 ग्राम पंचायतें खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुकी हैं। 80 प्रतिशत से अधिक घरों में शौचालय की उपलब्धता है। ठोस एवं तरल कूड़ा-कचरा प्रबंधन के लिए 1302 परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं। साथ ही शनिवार से प्रतिमाह स्वर्ण जयंती स्वच्छता पुरस्कार की शुरुआत की गई है।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि अगस्त, 2016 का मासिक लिंगानुपात एक हजार लड़कों के पीछे 914 लड़कियों का दर्ज किया गया है। वार्षिक अनुपात 896 लड़कियों का है जो पहले 837 था। इस मौके पर केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता की प्राथमिकता बरसों पुरानी है। ओडीएफ के साथ हमें ठोस व तरल कचरे से भी खुद को मुक्त करना होगा।
विज्ञापन

पीएम के बर्थडे पर सीएम ने बांटे फल

पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों और आशियाना में रहने वाले गरीब लोगों को फल वितरित किए। सांसद रतन लाल कटारिया, राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, लतिका शर्मा,  उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल और केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में संयुक्त सचिव परमेश्वर अय्यर ने संबोधित किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर जिला परिषद की अध्यक्ष  रितु सिंगला, अंबाला-पंचकूला के पुलिस आयुक्त डॉ. आरसी मिश्रा, सभी जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा महिला विंग की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, नगराधीश ममता शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य  श्याम लाल बंसल,  बीबी सिंघल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पंचकूला एमएल गर्ग के साथ प्रदेश के पंच-सरपंच, जिला परिषद व ब्लाक समिति के सदस्य उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें