फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मिनट के शपथ ग्रहण समारोह की 5 खास बातें

Sun, 26 Oct 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नए सीएम मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह की सबसे खास बात रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी। वे खासतौर से इस समारोह में हिस्सा लेने आए थे। उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में पहुंचे। समारोह में मनोहर लाल खट्टर ने शपथ ली। उनकी नई टीम ने भी शपथ ले ली है। करीब 25 मिनट में यह शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया।
विज्ञापन


खट्टर की टीम में कविता जैन, रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यू, ओमप्रकाश धनखड़, राव नरबीर सिंह, अनिल विज बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। राज्यमंत्री के रूप में विक्रम सिंह ठेकेदार, कृष्ण कुमार वेदी और प्रणव देव कंबोज ने शपथ ली। मनोहर लाल खट्टर ने हिन्दी में शपथ ली। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उन्हें शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, मेनका गांधी, मुरली मनोहर जोशी, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, रामविलास पासवान, नवजोत सिद्धू, मध्यप्रदेश्ा मुख्यमंत्री के शिवराज चौहान, कैलाश विजयवर्गीय इन खास पलों के साक्षी बने।
विज्ञापन

Trending Videos

करीब 1 करोड़ का खर्च समारोह के लिए

हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वह नहीं आए थे। शपथ ग्रहण समारोह पहली बार पंचकूला में आयोजित किया गया और इसके ऊपर करीब एक करोड़ रुपए का खर्च आया। हरियाणा में भाजपा की पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। उसे 90 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें मिली हैं।

राव नरबीर सिंह दूसरी बार मंत्री बने हैं। इससे पहले उनके नाम सबसे कम उम्र में मंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। कविता जैन ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके नाम 6 बार चु्नाव जीतने का रिकॉर्ड है। सोनीपत से लगातार वे दूसरी बार जीत दर्ज कर चुकी हैं।

अनिल विज पार्टी का लोकप्रिय पंजाबी चेहरा, अंबाला सीट से जीत दर्ज की, पांच बार से प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। ओम प्रकाश धनकड़ ने मोदी के बहुत करीबी हैं। कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा में भाजपा के युवा और जाट चेहरा हैं।

13 एकड़ क्षेत्र में लगी थीं 50 हजार कुर्सियां

पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित मेला ग्राउंड में हुए इस समोराह में 1200 वीवीआईपी और वीआईपी के लिए बैठने का खास इंतजाम किया गया था। बैठने की व्‍यवस्‍था 13 एकड़ क्षेत्र में की गई थी और 50 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं।

मेला ग्राउंड में तकरीबन सवा दो सौ मेहमानों के बैठने के लिए अलग से खास मंच बनाया गया था। इस पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ साधु-संतों के बैठने का इंतजाम किया गया था। इन्हें अति विशिष्ट अतिथि का दर्जा हासिल था।

पहली बार किसी नामित मुख्यमंत्री ने खुद लिया जायजा

शपथ ग्रहण समारोह से पहले शनिवार रात तकरीबन 7 बजे खट्‌टर सरप्राइज विजिट पर पंचकूला पहुंच गए थे। उन्होंने समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया था और वहां काम कर लोगों से बात की थी।

वह स्टेज पर चढ़े थे। माना जा रहा है कि शायद ऐसा पहली बार है कि कोई नामित सीएम अपने शपथग्रहण की तैयारियां देखने खुद पहुंचा हो।
विज्ञापन

अंधविश्वास के चलते बदला स्थान

शपथ ग्रहण समारोह पहले सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होने वाला था, लेकिन बाद में इसे सेक्टर-5 स्थित हुडा मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया।

इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि भाजपा नहीं चाहती थी कि खट्टर ऐसी जगह शपथ लें जिसका नाम आईएनएलडी के संस्थापक के नाम पर रखा गया है।

साथ ही, देवीलाल हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री बने, पर एक बार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में बीजेपी प्रदेश में अपनी पहली सरकार ऐसी जगह से शुरू नहीं करना चाहती।

दूसरी वजह नंबर 5 है। माना जा रहा है कि मेला ग्राउंड सेक्टर-5 में है और 5 नंबर खट्टर के लिए लकी नंबर माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें