फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनविदों से CM की अपील, कर्तव्य निभाएं और अधिकारों की सुरक्षा करें

Sun, 18 Dec 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कानूनविदों से अपील करते हुए कहा कि कर्तव्य निभाएं और लोगों के अधिकारों की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा है कि वे जनता को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करें। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में हरियाणा मानवाधिकार आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय राज्य मानवाधिकार आयोग सम्मेलन-2016 में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक अधिकारों की बात है, अधिकारों के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्य क्या हैं, इसकी भी जानकारी होनी चाहिए। मानवाधिकार पाश्चात्य संस्कृति से हैं और कर्तव्य हमारी भारतीय संस्कृति से। उन्होंने कहा कि हम व्यक्तिवादी हो रहे हैं और अधिकारों के माध्यम से ही अपने समाज को कहां ले जा रहे हैं, यह विचारणीय है। हमें अधिकार और कर्तव्य के विरोधाभास के समन्वय को बैठाना है।

लक्ष्मण रेखा नहीं करनी पार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायामूर्ति साइरिक जोसेफ ने इस मौके पर कहा कि मानवाधिकार की सुरक्षा सबसे पहले हमें स्वयं से करनी होगी, यदि हम अपने मातहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो हमें मानवाधिकार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। हमें अपनी स्वतंत्रता को बनाए रखना है, लेकिन लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करना है। हमें अपनी सीमाओं में काम करना है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य जेएस अहलावत ने सम्मेलन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें