इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जहां दिल्ली जाने वाली सुबह की फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं अन्य फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा देरी से आई। इसी कारण यात्रियों को परेशानी हई। सुबह 8.10 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट धुंध के कारण कैंसिल रही।
वहीं, इंडिगो की सुबह 10.30 बजे बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे, इंडिगो की सुबह 11.30 बजे आने वाली दुबई की फ्लाइट 12.35 बजे, इंडिगो की 11.50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12.50 बजे, दोपहर गो एयर की मुंबई जाने वाली 12.55 बजे की फ्लाइट दोपहर बाद तीन बजे गई।
एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण फ्लाइटों का संचालन देरी से हुआ।