फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Cabinet: आठ अगस्त को फिर होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, मानसून सत्र की तारीख पर होगी चर्चा

Wed, 07 Aug 2024 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पांच अगस्त को सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक की थी, जिसमें 21 में से 20 एजेंडे को मंजूरी दी गई थी। संभावना है कि आठ अगस्त की बैठक में मानसून सत्र को बुलाने की मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने आठ अगस्त को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है।  इससे पहले पांच अगस्त को सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक की थी, जिसमें 21 में से 20 एजेंडे को मंजूरी दी गई थी। संभावना है कि आठ अगस्त की बैठक में मानसून सत्र को बुलाने की मंजूरी दी जा सकती है। नियमानुसार छह महीने के भीतर सत्र बुलाया जाना चाहिए। पिछला सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था। इस प्रकार 13 सितंबर से पहले सत्र बुलाना जरूरी है।
विज्ञापन


सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में फसलों को एमएसपी पर खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। कैबिनेट ने राज्य में आबियाना को खत्म करने की मंजूरी दी थी। इस फैसले के अनुसार एक अप्रैल 2024 से किसानों से आबियाना नहीं लिया जाएगा। आबियाना का पिछला बकाया लगभग 140 करोड़ रुपये भी माफ कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें