फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

Tue, 28 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा मंत्रिमंडल की मंगलवार को होने वाली बैठक में कई बड़े फैसले होंगे। लगातार बढ़ रहे डीजल की कीमतों के कारण परिवहन विभाग को तगड़ा फटका लग रहा है। लिहाजा सरकार रोडवेज बस के किराए में बढ़ोत्तरी कर सकती है। लंबे समय से हरियाणा में रोडवेज बस के किराए में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। दूसरी ओर हरियाणा गठन के पचास साल पूरे होने की खुशी में सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


विशेष सत्र में हरियाणा में कई पूर्व विधायक भी भाग लेंगे। इसके लिए विधानसभा में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार इसका भी निर्णय लेगी। डाक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाने को लेकर फैसला भी इसी बैठक में होगा। सरकार की मंशा है कि सूबे में डाक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी जाए। इसके अलावा बैठक में पिछले करीब एक साल से लंबित आयुष विश्वविद्यालय के मामले पर चर्चा कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में चर्चा का अहम मुद्दा होंगी प्रस्तावित जिलेवार भर्तियां
बैठक में चर्चा का सबसे अहम मुद्दा जिलेवार होने वाली भर्तियां होंगी। हाल ही में मंत्री समूह की बैठक में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए 50 हजार कर्मचारियों की जिलेवार भर्तियां करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को स्वीकृति प्रदान करने के अलावा भर्तियों के लिए नियमावली तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें