फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः 31 जनवरी को कैबिनेट की बैठक, बजट की तारीखें तय होंगी, लिए जाएंगे अहम फैसले

Tue, 28 Jan 2020 01:44 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana Cabinet - फोटो : Twitter
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 31 जनवरी को मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। इस बैठक में अनेक अहम फैसले लिए जाएंगे। सीएम की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में होगी क्योंकि मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन


विधानसभा का बजट सत्र बुलाने को लेकर तारीख भी तय हो सकती है। मंत्रिमंडल बजट संबंधी निर्णय लेने के लिए सीएम मनोहर लाल को अधिकृत भी करेगा। यह पहले से होता आ रहा है। इस बार तो सीएम के साथ वित्त मंत्री का जिम्मा भी मनोहर लाल पर ही है। उन्होंने वित्त विभाग अपने पास ही रखा है। इस बार का बजट सत्र लंबा चल सकता है।

चूंकि, सरकार बजट पेश करने से पहले सभी 90 विधायकों से उनके सुझाव लेगी। विधानसभा में सभी विधायकों को कम से कम तीन-तीन मिनट बजट को लेकर बोलने का मौका दिया जाएगा। विधायकों की ओर से आने वाले अच्छे सुझाव बजट में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा और जजपा के घोषणा पत्र के जिन 33 बिंदुओं पर सहमति बनी है, कैबिनेट में उनमें से भी कुछ बिंदुओं पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा सीएम घोषणाओं को बैठक में मंजूरी मिलेगी। मंत्रिमंडल के समक्ष अनेक विभाग संशोधन प्रस्ताव भी लाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा बजट में शामिल की जाने वाली नई योजनाओं पर सीएम मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। नई आबकारी नीति पर भी विचार-विमर्श संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें