फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः छह कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, अनिल विज समेत ये नाम हैं शामिल

Thu, 14 Nov 2019 07:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। नए बनने वाले मंत्रियों में छह कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। भाजपा ने अपने आठ मंत्री बनए हैं। जबकि एक-एक पद जजपा और निर्दलीय के खाते में दिया। शपथ ग्रहण के बाद मनोहर की कैबिनेट में कुल छह कैबिनेट और चार राज्य मंत्री शामिल हो गए हैं। सीएम मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला पहले ही शपथ ले चुके हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मुख्य सचिव ने सभी कैबिनेट मंत्रियों के नाम पहले और राज्य मंत्रियों के नामों का बाद में खुलासा किया। जिसके बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। वरिष्ठता के क्रम के हिसाब से सभी मंत्रियों को पहले शपथ दिलवाई गई। छह बार के विधायक रह चुके अनिल विज ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की, जिसके बाद अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। 

कैबिनेट मंत्री के रूप में इन विधायकों ने ली शपथ
अनिल विज अंबाला कैंट
कंवर पाल गुर्जर जगाधरी
मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़
रणजीत सिंह रानियां
जेपी दलाल लोहारु
बनवारी लाल बावल
विज्ञापन

राज्यमंत्री के रुप में इन विधायकों ने ली शपथ
ओमप्रकाश यादव नारनौल
कमलेश ढांडा कलायत
संदीप सिंह पेहवा
अनूप धानक उकलाना

Trending Videos

करीब 45 मिनट चले इस आयोजन के बाद सभी मंत्री अपने स्टाफ और सुरक्षा के साथ राजभवन से रवाना हो गए। नए मंत्रियों के लिए पुलिस की पायलट गाड़ियों और स्टाफ की व्यवस्था राजभवन में ही कर दी गई थी। अपने परिवार के साथ शपथ ग्रहण के लिए इन मंत्रियों में से अधिकतर मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर अपने हलकों के लिए निकल गए। 

नए बने मंत्रियों की उनके विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सरकार ने एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का पद रिक्त रखा है। जिसके सहारे अभी कई विधायक उम्मीद संजोए बैठे हैं। जजपा ने भी अपने विधायकों को आश्वासन दिया है कि जो नहीं बन सके वे अगले विस्तार में उम्मीद रखें।

कैबिनेट मंत्री
अनिल विज             भाजपा
कंवरपाल                 भाजपा
मूल चंद शर्मा            भाजपा
जय प्रकाश दलाल      भाजपा
बनवारी लाल            भाजपा
रंजीत सिंह              निर्दलीय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
ओम प्रकाश यादव         भाजपा
कमलेश ढांडा                भाजपा
अनूप धानक                जजपा
संदीप सिंह                  भाजपा
विज्ञापन

पहले नंबर पर पहुंचे विज

पिछली सरकार में पांचवें पायदान पर आने वाले अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज इस कैबिनेट में पहले नंबर पर हैं। यह समय का फेर है कि इस बार सभी दिग्गज चुनाव मैदान में शिकस्त का शिकार हो गए और अनिल विज को वरिष्ठता क्रम में पहले पायदान पर लाना आवश्यक हो गया। अन्यथा पिछली सरकार में सीएम के बाद दूसरे नंबर पर वरिष्ठता के क्रम में कैप्टन अभिमन्यु का नाम था।

जजपा के खाते में एक मंत्री एक निर्दलीय शामिल
जजपा के खाते से पहले विस्तार में एक मंत्री को शामिल किया गया है। जिसके तहत अनूप धानक ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इसके अलावा एक निर्दलीय रंजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बाकी आठ मंत्री भाजपा ने अपने बनाए हैं। जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे वैसा कुछ नहीं हुआ। दबाव की तकनीक काम नहीं आई। 

दुष्यंत चौटाला का बढ़ा कद
हरियाणा सरकार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कद बढ़ गया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत को ग्यारह विभागों की कमान सौंपी है। यह ग्यारह विभाग महत्वपूर्ण महकमे हैं। इसके अलावा अन्य महकमों की जिम्मेदारी सीएम मनोहर लाल के पास रहेगी।

दुष्यंत चौटाला को मिली इन विभागों की जिम्मेदारी
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, एक्साइज एंड टैक्सेशन, डेवलपमेंट एंड पंचायत, इंडस्ट्री एंड कामर्स, पब्लिक वर्क्स (बीएंडआर), फूड, सिविल सप्लाई एंड कज्यूमर अफेयर्स, लेबर एंड इंप्लायमेंट, सिविल एविएशन, अभिलेखागार एवं म्यूजियम, रिहेब्लिटेशन व कंसोलिडेशन विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। इसके अलावा अन्य सभी विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें