फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया बजट का बहिष्कार, बाहर बैठ चलाया समानांतर सत्र

Tue, 22 Mar 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा बजट सेशनक का बहिष्कार करके बाहर बैठे कांग्रेस सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा से निलंबित किए गए तीन साथी विधायकों की बहाली की मांग पर अडे़ कांग्रेस के विधायकों ने सोमवार को हरियाणा सरकार के बजट का बहिष्कार किया। विधानसभा स्पीकर के साथ हुई बैठक में कोई नतीजा न निकलने पर कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर समानांतर सदन का संचालन किया।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के तीन विधायकों को छोड़ शेष 11 विधायकों का निलंबन वापस ले लिया था, लेकिन कांग्रेस के सदस्य इस बात पर अडे़ हुए हैं कि तीनों विधायकों का निलंबन भी वापस लिया जाए। इस मांग पर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को स्पीकर कंवरपाल गुर्जर के साथ बैठक की।

बैठक मे संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा भी शामिल हुए। बैठक में शर्मा ने तर्क दिया कि यदि राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां फाड़ने वाले कुलदीप शर्मा, जयबीर बाल्मीकि और जगवीर मलिक माफी मांगते हैं, तो उनका निलंबन वापिस ले लिया जाएगा। हालांकि इस बात को कांग्रेस नेताओं ने नकार दिया। इसके बाद दोनो कांग्रेसी नेता विधानसभा के बाहर आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेसियों ने विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने समानांतर सत्र चलाया। रणदीप सुरजेवाला भी कांग्रेस के समानांतर सत्र में शामिल हुए। इसमें कांग्रेस विधायक शंकुतला खटक ने स्पीकर की भूमिका निभाई। जबकि वित्त मंत्री की भूमिका करण दलाल ने निभाई। इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए गए और भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जुमला पार्टी कहकर संबोधित किया गया।

कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा ने सवाल किया कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का काम ठीक नहीं चल रहा है, जिस पर जवाब दिया गया कि भारतीय जुमला पार्टी स्वयं कोई काम नहीं करती, नागपुर से आदेश आते है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें