फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बजट पर किसने, क्या प्रतिक्रिया दी

Sat, 01 Mar 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
योजनागत व्यय में 35 फीसदी की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से प्रदेश में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, सूबे की जनता का आर्थिक स्तर बढ़ेगा। इससे विकास की गति और तेज होगी। बजट गरीब, किसान, मजदूर हितैषी है।
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुख्यमंत्री, हरियाणा

बेहतरीन बजट है

यह बेहतरीन बजट है। टैक्स रहित, संसाधन जुटाने वाला, निवेश और विकास को बढ़ावा देने वाला और देश में हरियाणा को सबसे आगे ले जाने वाला बजट है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली इस सरकार का यह बजट अच्छे वित्त प्रबंधन का नमूना है।
- रणदीप सिंह सुरजेवाला, संसदीय कार्य मंत्री

दिशाहीन और निराशाजनक बजट

बजट दिशाहीन, निराशाजनक और कांग्रेस की झूठी घोषणाओं का पत्र है। यह हुड्डा सरकार का विदाई भाषण है। यह महज आंकड़ों की बाजीगरी है। किसी भी व्यक्ति को राहत नहीं मिली है।
- अशोक अरोड़ा, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष

संसाधनों का उल्लेख नहीं

बजट में महंगाई रोकने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, नई परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाने का कोई उल्लेख नहीं है। हरियाणा की जनता के साथ यह धोखा है। कांग्रेस का यह महज घोषणा पत्र है। किसानों को कोई राहत न देकर उनके साथ भद्दा मजाक किया है।
- प्रो. रामबिलास शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

शून्य है बजट

हरियाणा का बजट बड़ा शून्य (जीरो) है। एक भी नई घोषणा नहीं की गई है। जनता को कोई राहत नहीं दी गई है। महज आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। प्रदेश पर 81800 करोड़ से ज्यादा कर्ज हो जाएगा।
- अनिल विज, भाजपा विधायक दल नेता
विज्ञापन

झांसे में नहीं आएगी जनता

हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि  बजट के जरिए हरियाणा सरकार ने झांसा देने की कोशिश की है। बजट में उन्हीं घोषणाओं को दोहराया गया है जो मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं।

सीएम हर रोज घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। साढ़े नौ साल के कार्यकाल में की उनकी 25 फीसदी घोषणाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। अब प्रदेश की जनता उनके झूठे झांसों में नहीं आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें