फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी जारी हैं इनेलो-भाजपा गठबंधन कराने के प्रयास

Tue, 11 Mar 2014 09:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला के भाजपा नेता मुखतार अब्बास नकवी और अध्यक्ष राजनाथ सिंह और उधर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौर के बाद भी हरियाणा में इनेलो का भाजपा से गठबंधन अभी तक नहीं हो सका।
विज्ञापन


हालांकि दोनों पार्टियों के बीच तालमेल बनाने के प्रयास भी जारी रहे। इसी के कारण इनेलो अपने उम्मीदवार घोषित नहीं सकी।

अगर गठबंधन नहीं हुआ तो माना जा रहा है कि पार्टी मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। इस बीच, हजकां से गठबंधन कर चुकी भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। भाजपा के बारे में कहा जा रहा है कि पार्टी 11 मार्च को अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी।

प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि उस दिन संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला होगा। सार्वजनिक तौर पर इनेलो नेता अभय चौटाला कहते रहे हैं कि जब तक भाजपा के साथ हजकां का गठबंधन है, तब तक भाजपा से इनेलो का गठबंधन नहीं हो सकता।
विज्ञापन


लेकिन वे भाजपा नेताओं के साथ बातचीत कर गठबंधन की संभावनाएं अभी तक तलाश रहे हैं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, भाजपा के शीर्षस्थ नेतृत्व के एक बड़ा तबका इनेलो से गठबंधन के पक्ष में है जबकि हजकां से भाजपा का गठबंधन करवाने वाली सुषमा स्वराज इनेलो के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं।

सोमवार शाम तक गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बातचीत जारी रही। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि 11 मार्च को शुभ दिन पर इनेलो अपने 10 उम्मीदवार घोषित कर देगा।

इनेलो के ये हैं संभावित उम्मीदवार
हिसार सीट से इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव और डबवाली के विधायक अजय चौटाला चुनाव लड़ते रहे हैं। वे जेल में हैं, इसलिए उनके बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला हिसार से ताल ठोकेंगे।

कुरुक्षेत्र से बलबीर सैनी, रोहतक से शमशेर खरकड़ा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से नांगल चौधरी के विधायक राव बहादुर सिंह, गुड़गांव से जाकिर हुसैन, सोनीपत से पदम दहिया, फरीदाबाद से एडवोकेट आरके आनंद का नाम तय माना जा रहा है।

सिरसा से डॉ. सीता राम, भागी राम, कालांवाली के अकाली विधायक चरणजीत सिंह और प्रो. वीरेंद्र बनियाला, करनाल से पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू और घरौंडा के विधायक नरेंद्र सांगवान में से कोई हो सकता है।

हजकां उम्मीदवारों की घोषणा जल्द
हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश की जनता और भाजपा दोनों ने इनेलो को पूरी तरह नकार दिया है।

लोगों को भ्रम में डालने के लिए आए दिन अफवाहें फैलाई जा रही हैं। भाजपा-हजकां के बीच सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

सिरसा से लड़ें या अंबाला से, अशोक तंवर उलझन में
कांग्रेस के सिरसा, अंबाला और गुड़गांव उम्मीदवारों की घोषणा 12 मार्च को संभव है। वे मंगलवार को सिरसा पहुंचने वाले हैं। लेकिन तंवर अभी तक उलझन में हैं कि वे अंबाला से चुनाव लड़ें या सिरसा सीट से।

यदि तंवर सिरसा से उतरेंगे तो राज कुमार वाल्मीकि को अंबाला में टिकट मिल सकती है। वहीं गुड़गांव से बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को टिकट मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें