फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, हरियाणा के तीनों मुख्य दलों का दिल्ली प्लान

Mon, 19 Jan 2015 02:27 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को हरियाणा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से काफी आस है। हाईकमान के निर्देश पर हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार की तैयारी के लिए एकजुट करना शुरू कर दिया है। सभी दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की ओर से 26 जनवरी के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्री दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार का काम संभाल लेंगे, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रचार में ड्यूटियां लगाने में जुट गई हैं।

भाजपा हाईकमान को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से ज्यादा उम्मीद है क्योंकि हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिल्ली की भाजपा इकाई ने अहम भूमिका निभाई थी। हरियाणा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली बार्डर से लगने वाली सीटों पर मजबूती से पार्टी के लिए उतरने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी तैयारी कर रहे राजनीतिक दल

आम आदमी पार्टी
‘आप’ ने एक हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली चुनाव अभियान में लगा दिया है। उन्होने दिल्ली के मतदाताओं को प्रदेश में ही बैठकर फोन से पार्टी के पक्ष में फोन करने शुरू कर दिए हैं। इन एक हजार कार्यकर्ताओं को दिन में 4-5 फोन करने की जिम्मेवारी दी गई है। हरियाणा की ‘आप’ इकाई के मुख्य प्रवक्ता राजीव गोदारा का कहना है कि फोन करने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या फिलहाल एक हजार है लेकिन इनकी संख्या अगले सप्ताह तक 5 हजार हो जाएगी। उनका कहना है कि हजारों कार्यकर्ता अभी से दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुट गए हैं।

भाजपा
हरियाणा भाजपा को दिल्ली चुनाव में अभी 11 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन माना जा रहा है कि हाईकमान यह सीटें और बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार की जा रही है जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनसभाएं करेंगे। हरियाणा भाजपा कार्यकर्ताओं को फिलहाल हरी नगर, जनकपुरी, राजौरी गार्डन, बवाना, नरेला, रोहिणी, रिठाला और बादली की सीटों पर ताकत झोंकने की जिम्मेवारी दी गई है।

भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि  11 सीटों पर कार्यकर्ता चुनाव जितवाने के लिए जुट गए हैं। उनका कहना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिल्ली ने काफी मदद की थी। ऐसे में हरियाणा के कार्यकर्ताओं की दिल्ली चुनाव में प्रचार करने की प्रमुख जिम्मेवारी है। उनका दावा है कि  दिल्ली में हरियाणा की तर्ज पर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे

कांग्रेस
पार्टी हाईकमान की ओर से कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव के लिए मांगे गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अभी से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। हुड्डा की अगले कुछ दिनों में कई जनसभाएं दिल्ली में होने वाली हैं जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी दिल्ली चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। चुनाव के कारण ही हुड्डा ने चंडीगढ़ में अपने सरकारी मकान में गृह प्रवेश का आयोजन टाल दिया है। अशोक तंवर का कहना है कि कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जाना शुरू हो गए हैं। उनका कहना है कि हरियाणा के सभी वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में जुटेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें