फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अचानक रद्द हुई सोनिया गांधी की पहली रैली, अब राहुल करेंगे महेंद्रगढ़ में जनसभा

Fri, 18 Oct 2019 10:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
राहुल और सोनिया गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करने पहुंचने वाली थीं लेकिन यह कार्यक्रम अचानक ही रद्द हो गया। अब कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए वोट की अपील करने राहुल गांधी पहुंचेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सोनिया गांधी की यह रैली किन कारणों से रद्द हुई।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा सहित अन्य नेता भी पहुंचेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्षा की पहली रैली शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में होनी थी। लेकिन शुक्रवार सुबह यह खबर आई है कि अब इस रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

पूर्व सीपीएस राव दान सिंह महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। राव दान सिंह के प्रचार के लिए अभी कोई स्टार प्रचारक नहीं पहुंचा हैं। नामांकन के दिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आए थे। आज की रैली खेल स्टेडियम में होनी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

रैली स्थल पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने वीरवार को मौके का मुआयना किया। राहुल गांधी दोपहर दो बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। गुरुवार को रैली स्थल का एसपीजी की टीम ने करीब तीन घंटे निरीक्षण किया।

आयोजन स्थल के करीब कॉलेज ग्राउंड में हैलीकॉप्टर उतरेगा। रैली में गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, रणबीर महेंद्रा के अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

मंच संचालन पूर्व सीपीएस राव दान सिंह करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अभी तक केवल एक रैली को संबोधित किया है। राहुल गांधी ने नूंह में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की थी। यह उनकी दूसरी रैली होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें