फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस सेशनः पहले दिन मुनि के प्रवचन, विधायकों का निलंबन रद्द, हंगामा

Fri, 26 Aug 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा असेंबली मानसून सेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का मानसून सेशन आज से शुरू हुआ। पहले दिन मुनि तरुण सागर के प्रवचन हुए और कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द किया गया। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां फाड़ने के आरोप में छह माह के लिए निलंबित किए गए कांग्रेस के तीन विधायकों का निलंबन शुक्रवार को रद हो गया।
विज्ञापन


विधायकों के निलंबन के मामले में पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला की पैरवी के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के हस्तक्षेप से सदन के नेता ने निलंबन रद करवाने की हामी भरी। इसके बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा, जयवीर वाल्मीकि और जगबीर मलिक ने विधानसभा में शिरकत की।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही श्रद्धांजलि सभा के बाद कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला ने विधायकों की पैरवी शुरू की। सुरजेवाला ने लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका पर कई तरह के तर्क पेश करते हुए गतिरोध को समाप्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Trending Videos

सुरजेवाला की शब्दावली पर जताई गई आपत्ति

हरियाणा असेंबली मानसून सेशन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के चीफ व्हिप ज्ञान चंद गुप्ता ने सुरजेवाला की शब्दावली पर आपत्ति जताई, वहीं वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने तीनों सदस्यों से माफी मांगने की बात को दोहराया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने अंदाज में रणदीप सुरजेवाला पर चुटकी तो ली लेकिन इस मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार किए जाने की अपील की।

इसके बाद सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आजादी की सीमा की व्याख्या करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में अगर नियमावली नहीं होती तो परंपराओं का पालन किया जाता है। कांग्रेस स्पष्ट करे कि क्या राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां फाड़ना सही परंपरा है।

उनकी इस बात पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खडे़ होकर कहा कि कोई भी हो वह अभिभाषण की प्रतियां फाड़ने से असहमत ही होगा। इसके बाद सदन की सहमति से तीनों कांग्रेसी विधायकों का निलंबन रद कर दिया गया।

80 किलोमीटर साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे विधायक

हरियाणा असेंबली मानसून सेशन - फोटो : अमर उजाला
लाडवा के विधायक पवन सैनी विधानसभा में सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। पिछले कई दिनों से अपने हलके में रोजाना साइकिल पर सवार होकर जाने वाले विधायक शुक्रवार को विधानसभा में भी साइकिल पर ही पहुंचे।

पवन सैनी सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा से कुछ साथियों के साथ साइकिल पर रवाना हुए और करीब 80 किलोमीटर का सफर तय कर दोपहर 12 बजे सबसे पहले विधानसभा में साइकिल पर पहुंच गए। इसके पीछे उनका उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है।

विधानसभा का सत्र अब 31 तक
हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र की शुरुआत से पहले हुई बिजनेस सलाहकार समिति की बैठक में सत्र की कार्यवाही को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब सदन की कार्यवाही सोमवार को होगी, जबकि 30 अगस्त को पूरे दिन सत्र चलने की संभावना है।

पहले 30 अगस्त तक सत्र चलना था, लेकिन शुक्रवार को विपक्षी दलों की मांग पर इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब सदन की कार्यवाही 31 अगस्त को भी चलेगी।
विज्ञापन

विधानसभा में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी

हरियाणा असेंबली मानसून सेशन - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा ने पिछले और मानसून सत्र के दौरान हुए प्रमुख व्यक्तियों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने सदन में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सबसे पहले सदन के नेता व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के पूर्व राज्यपाल डॉ. एआर किदवई, पूर्व मंत्री बृज मोहन सिंगला, पूर्व राज्य मंत्री चौधरी शकरुल्ला खां, पूर्व उप-मंत्री राम प्रसाद, हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य डॉ. मलिक चंद गंभीर, बृज आनंद, संयुक्त पंजाब विधान परिषद के पूर्व सदस्य उदय सिंह मान और देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल, संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास ने भी शोक प्रस्ताव पढ़े और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और इनेलो के विधायक जसविंद्र सिंह संधू भी शोक प्रस्ताव पढ़े और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जबकि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेनाओं के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें