फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र यादव की पार्टी ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, 10 प्रत्याशियों की सूची की जारी

Wed, 24 Jul 2019 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
योगेंद्र यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा ठोकने वाली स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने चंडीगढ़ में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। दस प्रत्याशियों की सूची में 3 महिलाएं और 2 युवा उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव का दावा है कि इनमें से कोई भी उम्मीदवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं है, बल्कि आम आदमी है, जो लोकपाल आंदोलन, किसान संगठनों और सामाजिक न्याय संघर्षों से जुड़े हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि इन प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए इस पार्टी ने जातीय समीकरणों को भी पूरी तरह नजरअंदाज किया है। उनके अनुसार वकील जोगिंद्र सिंह तूर इस चुनाव में स्वराज इंडिया के लोकपाल होंगे। अगले पखवाड़े में स्वराज इंडिया अपनी दूसरी सूची जारी करेगी। 

चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव व प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोदारा ने बताया कि जारी की गई सूची में जिला परिषद रेवाड़ी की वर्तमान अध्यक्ष मंजू बाला रेवाड़ी विधानसभा से, भगाना कांड के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व करने वाले वीरेंद्र सिंह बागोरिया नलवा विधानसभा से, चरखी दादरी में माइनिंग माफिया के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संजीव गोदारा चरखीदादरी विधानसभा से, एडवोकेट दीपक पटौदी विधानसभा से (गुरुग्राम), धर्मपाल कोसली विधानसभा से (रेवाड़ी), जय किसान आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष युद्धवीर अहलावत तोशाम विधानसभा से (भिवानी),  शैलजा भाटिया को गुरुग्राम विधानसभा से,  कृषि इंजीनियर राजेंद्र यादव भिवानी विधानसभा से, प्रोमिला सहारण कलायत विधानसभा से (कैथल), समाज सेवी चमन लाल सढौरा विधानसभा से (यमुनानगर) से स्वराज इंडिया पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने कहा कि हमारे लिए राजनीति एक धंधा नहीं है। आज जब पूरे प्रदेश में भाजपा में घुसने की होड़ लगी हुई है, ऐसे में इन उम्मीदवारों ने स्वराज इंडिया का झंडा उठाकर स्वार्थी नहीं सारथी बनने की हिम्मत दिखाई है। इन्हें 3 महीने नहीं, अगले साढ़े 5 साल का टिकट मिला है और इतिहास गवाह है कि बहाव के खिलाफ खड़े होने वालों ने राजनीति की धारा बदली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें