उधर, मतदाता भी अब चिंतन-मंथन में जुटा हुआ है। सभी प्रत्याशियों के मुद्दों और घोषणा पत्रों से रूबरू होने के बाद मतदाता अब इस सोच में हैं, प्रदेश में किस दल को सरकार बनाने का मौका दिया जाए। इसके लिए मतदाता सोमवार को मतदान करेगा और 24 अक्तूबर को जनादेश सबके सामने होगा। बहरहाल, चुनावी संग्राम में लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को अब जनता के फैसला का इंतजार है।
इन दिग्गजों ने बहाया पसीना
हरियाणा के चुनावी समर में पीएम नरेंद्र मोदी ने 7, अमित शाह ने 5 (टोहाना, ऐलनाबाद, नारनौंद 3 रैलियां रद हुई), भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 3, सीएम मनोहर लाल ने 77, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 9, हेमामालिनी ने 9, सन्नी दओल चार, कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने 1, स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो, भूपेश बघेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आंनद शर्मा, अशोक गहलोत इत्यादि नेताओं ने ने भी रैलियां कर पसीना बहाया।