फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन का बड़ा हमला, बोले-हरियाणा में हुड्डा कांग्रेस और राहुल कांग्रेस में लड़ाई

Mon, 07 Oct 2019 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि हरियाणा में हुड्डा कांग्रेस और राहुल कांग्रेस में लड़ाई है। कांग्रेस डूबता जहाज है। इस चुनाव में उसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तंवर और निरूपम जैसे नेताओं को कांग्रेस पर विश्वास नहीं रहा तो जनता का क्या भला करेंगे? उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेसी एक-दूसरे को निपटाने में लगे हैं। 

विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने घुटने टेक दिए हैं। अब कांग्रेस आई नहीं, कांग्रेस एच (हुड्डा) चुनाव लड़ रही है, जिसका विधानसभा चुनाव में सफाया तय है। हुसैन ने कहा कि उन्होंने रोहतक में देखा कि कांग्रेस का बड़ा सा पोस्टर लगा था, उसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की बड़ी फोटो थी, जबकि राहुल गांधी की छोटी सी फोटो। इससे साफ है कि हुड्डा प्रदेश में राहुल को छिपाकर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार रोहतक जिले की सभी चारों विधानसभा सीटें जीतेगी। जिसने रोहतक जीत लिया, उसने पूरा हरियाणा जीत लिया। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में चाहे रहते हैं, लेकिन हरियाणा की राजनीति को गहराई से जानते हैं। प्रदेश में अबकी बार जनता की कसौटी पर सरकार नहीं, बल्कि विपक्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि विपक्ष कितनी सीटों पर सिमट जाएगा। कांग्रेस का प्रदेश में दिल्ली जैसे हश्र होगा, जहां शीला दीक्षित की कांग्रेस का स्कोर शून्य रह गया था। कांग्रेस के अंदर जहां नेता एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं, वहीं दूसरे दलों में व्यक्तिगत चौधर की लड़ाई है।

हुड्डा को खुश करने के लिए तंवर की दी बलि
शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। हुड्डा ने रोहतक में रैली की और 370 पर भाजपा को समर्थन दिया था। उस दौरान कार्यकर्ता भी सोच रहे थे कि हुड्डा कोई नया राजनीतिक दल बनाकर नए रूप में सामने आएंगे, लेकिन कांग्रेस ने हुड्डा को खुश करने के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तंवर की बलि दी। 

उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से कहा कि कांग्रेस के घर में लग गई आग, कांग्रेस के ही चिराग से। हुसैन ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए तंवर की पिटाई की गई, उनके साथ अन्याय हुआ, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वैसे ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।

देश में मोदी मुस्लिम समाज के लिए सबसे बड़े नेता 
भाजपा प्रवक्ता शाह नवाज हुसैन ने कहा कि पूरी दुनिया में मोदी ने रेडिकल इस्लाम की थ्योरी को रिजेक्ट किया। मुस्लिम समाज में मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा। भारतीय मुसलमानों के मोदी सबसे बड़े नेता हैं। हरियाणा में तो भाजपा ने मुसलमानों को टिकट तक दिया है।

वे खुद मेवात के इलाके में गए हैं, जहां भाजपा की जनसभाओं में अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर भाजपा के प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश सह-प्रवक्ता रणदीप घनघस व जिला मीडिया प्रमुख शमशेर खरक भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें