उन्होंने कहा कि पहले जब हरियाणा का नाम आता था तो खेती व खलिहानी के तौर पर समृद्ध प्रदेश के तौर पर आता था और जब राजनीति में हरियाणा का नाम आता था तो यहां पर एक ही परिवार और कुछ लोगों का नाम आता था। इन लोगों ने हरियाणा में भ्रष्टाचार को फैलाया और हरियाणा की जनता को बदनाम किया।
हरियाणा में पहली बार एक ईमानदार सरकार ने बिना लेनदेन, बिना पर्ची और सिफारिश के 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं और हरियाणा के माथे से भ्रष्टाचार का कलंक हटाया। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला प्रधान वेद फूलां, कमल शर्मा, रविन्द्र मेहता, संजय रेवड़ी, गौरव भाटिया, कुलदीप सिंह, रिंकू मान आदि मौजूद थे।
अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पाए अमित शाह
पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अस्वस्थ होने के कारण प्रदेश में होने वाली चारों रैलियों में नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनोहर लाल सरकार ने जो जनहित में कार्य किए है उसके चलते अबकी बार 75 पार का नारा सरकार आसानी से पार कर लेगी।