पूजा अर्चना करने के बाद गौतम गंभीर ने खुली जीप में सवार होकर संदीप सिंह के पक्ष में प्रचार किया। सरस्वती तीर्थ से शुरु होकर रोड शो मेन बाजार, अंबाला रोड से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। रोड शो के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि संदीप उनके अच्छे मित्र है। उन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है। लेकिन मुश्किलों से हार नहीं मानी।
संदीप विधायक बनकर नहीं बल्कि पिहोवा का बेटा, भाई व दोस्त बनकर उनकी सेवा करेंगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, शुगरफैड चेयरमैन हरपाल सिंह, युद्धिष्ठर बहल, जयभगवान शर्मा डीडी, गुरनाम मलिक, मक्खन सिंह, राजेन्द्र बाखली, दीपक पचौली, आशीष चक्रपाणी, राकेश पुरोहित, विकल चौबे, अनिल धवन, मनमोहन चक्रपाणी, अक्षय नन्दा, केशव सिंगला, रिषी वर्मा, सोनू गोयल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।