फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के दिग्गजों ने झोंकी ताकत, मनीष तिवारी, अशोक गहलोत और राजीव शुक्ला ने भी संभाला मोर्चा

Sat, 19 Oct 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/महेंद्रगढ़/चंडीगढ़
विज्ञापन
haryana Assembly elections - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके मंत्री कांग्रेस को कोसते रहते हैं। भाजपा के कारण देश की बर्बाद हो रही अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए उनके पास कोई उपाय नहीं हैं। भारत की अर्थव्यवस्था उस तरह गोते खा रही है जैसे कोई जहाज डूबने को होता है। तिवारी चंडीगढ़ में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की डूबती अर्थव्यवस्था को देखते हुए असुरक्षित निवेशकों ने साल के पहले चार महीनों में ही अरबों डॉलर की पूंजी भारत से निकाल कर विदशों में लगा दी है। देश के लोगों का बैंकिंग प्रणाली से विश्वास उठ चुका है और मुंबई में पंजाब-महाराष्ट्र बैंक के 16 लाख खातेदारों को अपनी पूंजी के लाले पड़े हुए हैं, तीन लोग इस आघात के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि देश में जब तक सांप्रदायिक अस्थिरता रहेगी तब तक अर्थव्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी रहेगी। आर्थिक जर्जरता किसी प्राकृतिक कारण से नहीं, बल्कि सरकार के कारण पैदा हुई है। नोटबंदी का गलत निर्णय और बेतरतीब ढंग से लाई गई जीएसटी दो सबसे बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से अर्थव्यवस्था आज आईसीयू में पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन

सरकार चुनावों में अनुच्छेद 370 का ही बखान कर रही है, राज्य में पिछले पांच सालों में किसानों की हुई दुर्दशा, बेरोजगारी में हुई वृद्धि, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार का कोई जिक्र नहीं किया जा रहो। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर भाजपा के नेता 370 के नाम पर लोगों को गुमराह करने की बजाए अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हुए कार्यों के नाम पर वोट मांगते। अगर पारदर्शी सरकार चलाई होती तो उन्हें 370 और सावरकर के नाम पर चुनाव नहीं लड़ना पड़ता।

कांग्रेस ने अनुच्छेद-370 हटाने का नहीं किया विरोध: शुक्ला
राजीव शुक्ला ने कहा कि अनुच्छेद-370 को जम्मू-कश्मीर से हटाने का कांग्रेस ने संसद में विरोध नहीं किया। कांग्रेस ने इसके समर्थन में मतदान किया था। कांग्रेस इसे हटाने के तरीके के विरोध में थी। अगर जनता को साथ लेकर इसे हटाते तो फौज नहीं लगानी पड़ती। शुक्ला कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि 370 कभी न कभी हटनी ही थी, यह स्थायी नहीं थी। असली मुद्दों से जनता का ध्यान बांटने के लिए इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। भाजपा ने पांच साल में कुछ किया नहीं इसलिए वीर सावरकर और 370 के नाम पर वोट मांग रही है। शुक्ला ने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने नेताओं का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। 

शिवराज चौहान, वसुंधरा राजे सहित अनेक केंद्रीय व राज्य सरकारों के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे लेकिन एक की भी जांच नहीं कराई गई। देश की पीठ में छुरा घोंपने के भाजपा के आरोपों पर शुक्ला तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1965 और 1971 की लड़ाई जीतकर क्या देश की पीठ में छुरा घोंपा था। क्या पाकिस्तान को दो भागों में बांटना पीठ में छुरा घोंपना था। 

मोदी और उनके मंत्री पहले अटल बिहारी बाजपेयी के पुराने बयानों को पढ़ लें फिर बात करें। देश की पीठ में छुरा तो भाजपा ने घोंपा जब उनकी सरकार में देश की संसद व कारगिल में हमला हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विरोधियों को दोषी ठहराने की डिग्री है।

कांग्रेस नेताओं पर जितने भी झूठे केस बनाए गए हैं, अदालत में एक भी साबित नहीं होगा। उन्होंने प्रदेश के नाराज कांग्रेस नेताओं से कहा कि जिनका टिकट कटा है, वे भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करें, सरकार बनने पर उन्हें अहम ओहदे देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला विधायक को अपने दुष्कर्म वाले बयान पर माफी मांगनी चाहिए। साथ में सीएम व भाजपा भी खेद जताए। 

गहलोत ने तंवर को बताया धोखेबाज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी के साथ ठीक नहीं किया। कांग्रेस ने तंवर को सम्मान दिया था पर उन्होंने पार्टी के साथ बहुत बड़ा धोखा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनके दौरे पार्टी के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में कांग्रेस ने हरियाणा के युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों का खास ध्यान रखा गया है। 

इसमें युवाओं के रोजगार का विशेष ध्यान रखा गया है। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के विकास कार्यों को हरियाणा की जनता देख चुकी है। विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने राज्य में कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार ने लोगों से जो वादे किए थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए। हर वर्ग इस सरकार में दुखी है। ऐसे में अब सत्ता परिवर्तन की जरूरत है। 
विज्ञापन

इस बार गलती की तो पांच साल पछताना पड़ेगाः आजाद

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा भाजपा लोगों को गुमराह करती है। भावुक होकर किसी तरह की गलती मत कर देना नहीं तो पांच साल तक पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी पिछले 40 साल में सबसे उच्च स्तर पर है। उद्योग व व्यापार में भारी गिरावट हुई है। किसानों की आत्महत्याएं बढ़ रही हैं। 

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा में अपराध 30 प्रतिशत बढ़ा है।  पुलिस में 27 प्रतिशत पद खाली है। बेरोजगारी 110 प्रतिशत बढ़ी है। नोटबंदी, जीएसटी से उद्योग में 40 प्रतिशत की कमी आई है। विदेशी निवेश 96 प्रतिशत कम हुआ। किसानों की सुसाइड 110 प्रतिशत बढ़ी है। 

इसका ध्यान रखकर मतदान करें। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। अब 370, एनआरसी, मंदिर के नाम पर बहकाने का प्रयास किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें