फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने हाईकोर्ट से मांगी थी सुरक्षा, सरकार बोली- मरे हुए व्यक्ति से बता रहे जान का खतरा

Fri, 18 Oct 2019 02:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता और पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला की अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग पर हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में हैरान करने वाली जानकारी दी। हरियाणा सरकार ने बताया कि जिस व्यक्ति पर धमकाने का आरोप लगाया जा रहा है वह तो काफी समय पहले ही मर चुका है। अब हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि जहां भी दुष्यंत जाते हैं वहां उन्हें पीएसओ उपलब्ध करवाया जा सकता है या नहीं।

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला की तरफ से याचिका में बताया गया कि उनकी तथा उनके परिवार की जान को खतरा है और ऐसे में पुलिस को निर्देश दिए जाएं कि वह पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराए। याचिका में चौटाला ने कहा कि जब वह एक राजनीतिक कार्यक्रम में व्यस्त थे उनके फोन पर एक कॉल आई। इस कॉल को उनके सहायक ने उठाया तो फोन करने वाले ने अपना नाम पवन बताया और कहा कि वह दुबई से फोन कर रहा है।

इसके बाद फोन पर उनके सहायक को धमकी भरे अंदाज में कहा कि चौटाला को कह देना चुनावी रैलियों में ज्यादा न बोलें। यदि बात नहीं मानी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं। जिस व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया था उसने खुद का वास्ता पाब्लो एस्कोबार नाम के गिरोह से बताया था। 
विज्ञापन


गुरुवार को सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने बताया कि दुष्यंत को पहले ही एक पीएसओ उपलब्ध करवाया जा चुका है। इस पर दुष्यंत के वकील ने कहा कि हवाई यात्रा के दौरान पीएसओ को साथ ले जाने की अनुमति नहीं है ऐसे में वह चुनावी सिलसिले में जहां भी जाते हैं वहां पीएसओ मिलना चाहिए। इस पर हरियाणा सरकार को शुक्रवार को हाईकोर्ट में जवाब देना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें