उधर, बाढड़ा से सर छोटू राम के नाती राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र के नजदीकी विधायक सुखविंद्र मांढी भी फिर से भाजपा की टिकट पर मैदान में है। इस बार मांढी की टिकट पर खतरा मंडरा रहा था, लेकिन चौधरी बीरेंद्र सिंह की सिफारिश ने मांढी फिर से टिकट लेने में कामयाब रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी चौधरी बीरेंद्र ने मांढी को जितवाने में पूरा जोर लगाया था।
दूसरी ओर, बाढ़डा सीट पर ताऊ देवी लाल के बड़े पोते एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला का भी अच्छा प्रभाव माना जाता है। अजय के बेटे दुष्यंत चौटाला ने भी इस इलाके में अच्छी पैठ बनाने की कोशिश की है। इसी के चलते अब अजय चौटाला की पत्नी व दुष्यंत की मां नैना चौटाला को जजपा ने इस सीट से उतारने का फैसला लिया है। बहरहाल, इस सीट पर चुनावी जंग अब रोचक रहने वाली है।
जजपा ने जारी किए 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम
| विधानसभा |
उम्मीदवार |
| उचाना कलां |
दुष्यंत चौटाला |
| करनाल |
तेज बहादुर यादव |
| कालांवली |
निर्मल सिंह मल्हड़ी |
| जगाधरी |
पूर्व विधायक अर्जुन सिंह |
| लाडवा |
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष दहिया |
| अंबाला सिटी |
हरपाल सिंह कंबोज |
| मुलाना |
अमरनाथ बग्गन |
| शाहबाद |
पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका |
| यमुनानगर |
शैलेश त्यागी |
| गन्नौर |
रणधीर मलिक |
| बाढ़डा |
पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला |
| पृथला |
शशिवाला तेवतिया |
| पंचकूला |
अजय गौतम |
| असंध |
बृज शर्मा |
| बरवाला |
जोगीराम सिहाग |
देर रात छठी सूची भी जारी
देर रात को जननायक जनता पार्टी ने छठी सूची जारी करते हुए 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पानीपत शहरी से जयदेव नौल्था, गोहाना से देवेंद्र सिंह बबली, फतेहाबाद से डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच, डबवाली से सरबजीत सिंह मसीता, आदमपुर से रमेश गोदारा बवानीखेड़ा से रामसिंह वैद, सोहना से रोहतास खटाना व पुन्हाना से इकबाल जैलदार को जजपा प्रत्याशी बनाया गया है।