फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनावः फर्स्ट वोटर्स पर दलों की निगाहें, साथ जोड़ने की चाहत, वोट कन्वर्ट कर सकता

Tue, 08 Oct 2019 11:07 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा के सियासी दलों की निगाहें इन दिनों ‘फर्स्ट वोटर’ यूथ पर है। दलों की चाहत है कि जैसे-तैसे कर पहली बार वोट का इस्तेमाल करने वाले इन युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर अपने खेमे में शामिल किया जाए। इसकी जिम्मेवारी जहां दलों की छात्र इकाइयों को दी गई है, वहीं इस फर्स्ट वोटर यूथ मेें भी विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने का अलग ही केेज दिख रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा के विधानसभा चुनाव में इस बार 3.64 लाख से अधिक युवा ऐसे हैं, जो विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी वोट का इस्तेमाल करेंगे। हालांकि पहली बार वोट करने का उत्साह इन युवाओं में एक जिम्मेदारी के साथ दिख रहा है। लेकिन इन युवाओं के इस उत्साह पर कई सियासी दलों की निगाहें भी गढ़ी हैं।

सियासी दल इस यूथ पर अपना होमवर्क पूरा कर इस नतीजे पर पहुंचा है कि ये यूथ अपने साथ-साथ अपने परिजनों, संबंधियों और दोस्तों का वोट भी पार्टी को कन्वर्ट करवाने में मददगार साबित हो सकते हैं। लिहाजा राजनीतिक दलों के छात्र विंग इस काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कांग्रेस की एनएसयूआई, इनेलो की आईएनएलडी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन व जजपा की छात्र विंग इनेसो इसके लिए प्रदेश के सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों  में पूरी तरह से सक्रिय है। इन छात्र इकाइयों ने खासकर उस यूथ पर फोकस किया है, जो पहली बार वोट करेंगे।

इसके लिए इन इकाइयों ने इस यूथ को अपनी-अपनी पार्टी की नीतियों व विचाराधारा के साथ-साथ भावी योजनाओं से अवगत करवाया है। इसके साथ-साथ युवाओं की समस्याओं को भी अपने मंच से प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया है। 

इतना ही नहीं चुनाव से पहले भी ये छात्र इकाइयों महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में युवा छात्रों के विभिन्न मुद्दे उठाकर उन्हे अपने साथ जोड़ने के प्रयासों में जुटे रहे। अब देखना यह है कि सियासी दलों की ये छात्र विंग कैसे इस फर्स्ट वोटर यूथ का वोट अपनी पार्टी को दिलवाने में कामयाब होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें