फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनावः मतदान से तीन दिन पहले पूरी तरह सील हो जाएगा राज्य, जारी हुए दिशा निर्देश

Thu, 26 Sep 2019 09:59 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुरक्षा में मुस्तैद हरियाणा पुलिस के जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कोई अनहोनी न हो, इसे लेकर प्रदेश पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान से तीन दिन पहले राज्य को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। दूसरे  राज्यों से आने वाले नशीले पदार्थों, नोटों व हथियारों की सप्लाई को लेकर भी हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने हरियाणा के साथ लगती छह राज्यों के आला पुलिस अफसरों के साथ बैठक ली। इस दौरान हरियाणा में अपराध मुक्त चुनाव कैसे संपन्न हो, इस पर खास रणनीति के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी राज्यों के आला पुलिस अफसरों से खुफिया जानकारी सांझा कर समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

इस बैठक में पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपयुक्त समन्वय के साथ हाल ही में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और घटना मुक्त तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने अवैध हथियारों और शराब की आपूर्ति को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय नाकों व सीमा क्षेत्र में चेक पोस्ट को मजबूत करने पर जोर दिया।

चुनाव के दौरान सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर भी सहमति हुई, ताकि एक दूसरे के इलाके में गतिविधियों बारे जानकारी रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने 21 अक्टूबर, 2019 को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर सतर्कता बरतते हुए मतदान से 72 घंटे पहले हरियाणा की सभी सीमाएं पूरी तरह सील कर दी जाएंगी।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने अवैध शराब, अवैध हथियार, नकदी की आवाजाही, मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने, उद्घोषित अपराधियों, बेल जम्पर्स व लंबित गैर-जमानती वारंटों को अंजाम देने सहित कई चुनाव संबंधी कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके अतिरिक्त, मतदान के 72 घंटे पहले अंतरराज्यीय सीमाओं की सीलिंग व राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें