फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी समर में स्थिति साफ अब 36 प्रत्याशियों में होगी आमने-सामने की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में होंगे इसकी स्थिति सोमवार को साफ हो गई। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब 36 प्रत्याशी चुनावी समर में रह गए हैं। कुल 40 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए थे। इनमें से चार ने सोमवार को वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने वालों में नारायणगढ़ से रजनीश शर्मा जोकि जिप के वर्तमान में वाइस चेयरमैन हैं उन्होंने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया था। इसके अलावा भाजपा से बागी कहे जाने वाले राकेश बिंदल ने नाम वापस ले लिया। छावनी से इनेलो प्रत्याशी ओंकार सिंह और गुरपाल सिंह जजपा ने भी नामांकन वापस ले लिया जबकि शहर और मुलाना से किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। सोमवार को ही इन सभी को चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिए गए। --------------------
विज्ञापन

नारायणगढ़ में इनके बीच होगी टक्कर
नारायणगढ़ में अब 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह कमल का फूल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से प्रत्याशी शैली हाथ का पंजा, इनेलो प्रत्याशी जगमाल सिंह रोलों ऐनक, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मदन पाल को हाथी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी गुलशन ऑटो रिक्शा, जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह ढिल्लों चाबी, बहुजन महापार्टी के प्रत्याशी लखविन्द्र सिंह हीरा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से प्रत्याशी श्रवण कुमार बांसुरी, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक से प्रत्याशी सुरेश कुमार पुनिया शेर, निर्दलीय प्रत्याशी महेन्द्र सिंह ट्रैक्टर चलाता किसान, निर्दलीय प्रत्याशी के वेद राज घड़ा व निर्दलीय प्रत्याशी गुरपाल सिंह मशीन निशान जारी किया गया है।
छावनी से अब ये रहेंगे आमने-सामने
छावनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चेहरे चुनावी समर में हैं। इनमें भाजपा से अनिल विज कमल का फूल, कांग्रेस से वेणु अग्रवाल हाथ का पंजा, आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा कप और प्लेट, बसपा से राजेश हाथी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से शैलेंद्र कुमार ऑटो रिक्शा, भारतीय जन सम्मान पार्टी प्रत्याशी लखबीर सिंह को रेत घड़ी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

शहर विधानसभा क्षेत्र में ये मैदान में
शहर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी असीम गोयल नन्यौला को कमल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर मलौर को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के रविन्द्र सिंह को हाथी, आम आदमी पार्टी के अंशुल कुमार अग्रवाल को झाडू, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के शरणपाल सचदेवा को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार को ट्रैक्टर चलाता किसान, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश पहुजा को बांसुरी, निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल सिंह मोहड़ा को कप और प्लेट, जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी हरपाल सिंह कंबोज को चाबी व निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल सिंह को फुटबॉल का निशान जारी किया गया है।
मुलाना में इनके बीच होगा मुकाबला
मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजबीर सिंह को कमल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण दास को हाथी, इंडियन नेशनल लोकदल की प्रत्याशी दया रानी को चश्मा, जननायक जनता पार्टी से प्रत्याशी अमरनाथ को चाबी, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को रूम कूलर, निर्दलीय प्रत्याशी मेवादास को बाल्टी व निर्दलीय प्रत्याशी सूरजभान को प्रेशर कूकर का निशान जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें