फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: भाजपा की नजर बहुकोणीय मुकाबले वाली 18 सीटों पर... छोटे दलों से गठबंधन का रास्ता भी खुला

Tue, 08 Oct 2024 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में भाजपा की नजर बहुकोणीय मुकाबले वाली 18 सीटों पर है। सीएम सैनी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
विज्ञापन
Haryana Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एग्जिट पोल के रुझानों से उलट भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर उत्साहित नजर आ रही है। भाजपा खेमे में कहीं भी निराशा या उदासी देखने को नहीं मिल रही है। सीएम समेत सभी बड़े नेता इस बात से आश्वस्त दिख रहे हैं कि वह अच्छी संख्या में सीटें हासिल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा की आंतरिक रिपोर्ट में भी दावा किया गया कि भाजपा को 35 से 38 सीटें मिल रही हैं। यदि इतनी सीटें आती हैं और कांग्रेस का आंकड़ा 40 के आसपास रहता है तो भाजपा का सरकार बनाने का रास्ता आसान हो सकता है। 

भाजपा की उन 18 सीटों पर भी नजर है, जहां मुकाबला बहुकोणीय है। इन सीटों पर कई निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवार मजबूत टक्कर देते दिख रहे हैं। पिछले चुनाव की तरह से यदि सात से आठ निर्दलीय जीतते हैं तो भाजपा उन्हें अपने पाले में खींचने की पूरी कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा ने छोटे दलों से गठबंधन करने का रास्ता भी खुला रखा है। इनेलो तीन से पांच सीटों पर मजबूत स्थिति में दिख रही है। सीएम नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले घोषणा कर दी थी कि यदि गठबंधन की जरूरत पड़ी तो उनके पास सारी व्यवस्थाएं हैं। 

नायब सिंह सैनी सोमवार को अपने चंडीगढ़ आवास पर रहे। वे पूरे दिन अलग-अलग जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते रहे। उन्होंने कहा कि उनके पास जो रिपोर्ट आई हैं, उसके आधार पर कह सकता हूं कि भाजपा इस बार फिर से बाजी मारने जा रही है। छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश की तरह हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 

 
विज्ञापन

हम फिर जीतेंगे जनता का विश्वास 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी एग्जिट पोल मंगलवार को गलत साबित होंगे। एग्जिट पोल के आंकड़े दो महीने पहले के हैं। चुनाव में अंतिम सप्ताह महत्वपूर्ण होता है। हमें जो जानकारी अपने कार्यकर्ताओं से मिली है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि हम फिर से जनता का विश्वास जीतने जा रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें