फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: टोहाना और जगाधरी पहुंचे अमित शाह, बोले- कांग्रेस की सभाओं में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे

Mon, 23 Sep 2024 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो रैलियां हुई। शाह टोहाना के हिसार रोड स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क के सामने रैली स्थल पर पहुंचे। उसके बादजगाधरी की नई अनाज मंडी में रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
संबाेधित करते अमित शाह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को टोहाना में पहुंचे। उन्होंने हिसार रोड स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क के सामने मैदान में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ की। इसके बाद उन्होंने टोहाना के प्रत्याशी के साथ-साथ आसपास की सीटों के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की।  

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम जी की पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में टोहाना ने नई उचाइयों को छुआ है। उनको मैं पहले नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि पहले दो दलों की सरकार चलती थी। एक दल में भ्रष्टाचार बढ़ता था, एक में गुंडागर्दी। परिवारवाद और जातिवाद चर्म पर था। लेकिन भाजपा ने पूरे हरियाणा की सरकार बनाई है।

अमित शाह ने हरियाणा में सड़कों के निमार्ण व अन्य परियाजनाओं को गिनवाया। उन्होंने नौकरियों में खर्ची पर्ची का मुद्दा उठाया और कहा कि भाजपा ने पारदर्शिता से नौकरियां दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना पहुंचे अमित शाह - फोटो : संवाद
गोहाना, मिर्चपुर कांड का किया जिक्र, कुमारी सैलजा के अपमान की कही बात
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दलितों को नौकरी से वंचित रखा गया, साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले अशोक तंवर की अनदेखी की और अब कुमारी सैलजा का अपमान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा है कि विकास होने के बाद आरक्षण वापस ले लेंगे। वन रैंक वन पैंशन का जिक्र भी उन्होंने किया।


यमुनानगर में पहुंचे अमित शाह

कांग्रेस की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं : शाह
अमित शाह ने कहा कि बड़ी चिंता की बात है, हथिन से लेकर थानेसर और पलवल में तक कांग्रेस की रैलियां होती है, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं और राहुल गांधी रोकते भी नहीं है। मैं तो टीवी में देखकर बड़ा चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की सभाओं में पाकिस्तान जिंदाबाद के  नारे लगते हैं उनके साथ हरियाणा वाले रह सकते हैं क्या। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर में जाकर धारा 370 वापस लाने और आतंकवादियों को छोड़ने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि धारा 370 कभी वापस नहीं आ सकती। उन्होंने नेहरु तक पर निशाना साधा।   
हुड्डा पर भी अमित शाह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय इन्होंने दिल्ली के दामाद को खुश करने के लिए हरियाणा के किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव दे दी और बड़े-बड़े भ्रष्टाचार किए। उस वक्त हुड्डा साहब की सरकार में डीलरों और दामाद का दबदबा था और भ्रष्टाचारियों का दबदबा था। इस डीलर और दामाद वाली सरकार को समाप्त करने का काम अब भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब ने 2 लाख नौकरिया देने की बात कही। हम भी देंगे, लेकिन कांग्रेस से पूछते हैं कि क्या खर्ची देने वालों को दोगे। 

अमित शाह ने राहुल गांधी से सिखों से माफी मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमने धुंआ मुक्त हरियाणा हमने बनाया, पढ़ी लिखी पंचायतें देने का काम किया है, देश का सबसे बड़ा चावल निर्यातक बनाया, हर दसवां जवान हरियाणा से है। उन्होंने एमएसपी को लेकर कहा कि सबसे ज्यादा फसलें एमएसपी पर हरियाणा में खरीदे जाते हैं। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना, लाल डोरा समाप्त, पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, हर घर पेय जल पहुंचाने वाला हरियाणा है। उन्होंने फतेहाबाद में किए गए सरकार के काम गिनवाए।

फतेहाबाद के लिए नया मेडिकल कॉलेज खोलने, अस्पताल अपग्रेड करने की, अमरुद को जीआई टैग देने सहित कई वादे उन्होंने फतेहाबाद के लिए किए। साथ ही उन्होंने कहा कि हर महिने 2100 रुपये महिलाओं को मिलेंगे। साथ ही सिलिंडर भी 500 रुपये में देने की बात कही। इलाज के लिए 10 लाख तक का बिमा देने की बात कही। साथ ही कहा कि 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा। दो लाख सरकारी नौकरी देने का दावा भी शाह ने किया। इसके अलावा भी भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाएं उन्होंने गिनवाई। 

अग्नीवीर को लेकर कही ये बात
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी अग्नीवीर पर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक भी अग्नीवीर बाकी नहीं रहेगा। हर अग्नीवीर को पेंशन वाली नौकरी हरियाणा और केंद्र सरकार देगी। 
 

अमित शाह हेलिकॉप्टर से दोपहर 12 बजे के बाद टोहाना पहुंचे हैं। रैली के लिए सवा एकड़ का पंडाल सजा कर तैयार किया। रैली में अमित शाह टोहाना से देवेन्द्र बबली, फतेहाबाद से दुड़ाराम और रतिया से प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के लिए मतदान का आह्वान किया।

यमुनानगर में राम मंदिर, तीन तलाक का मुद्दा उठाया
अमित शाह ने यमुनानगर में राम मंदिर और तील तलाक का मुद्दा उठाया। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमेरिका में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी जी है, भाजपा का बच्चा बच्चा है आरक्षण को हम हाथ नहीं लगाने देंगे।

कांग्रेस में सीएम पद को लेकर दावेदारी पर कही ये बात
अमित शाह ने कहा कि पत्रकार का फोन आया कि अमित भाई क्या लगता है। मैंने कहा कि जीत तो जाएंगे, लेकिन थोड़ा ज्यादा घुमना पड़ेगा। तो उन्होंने कहा कि चिंता मत करो आप जीत रहे हो। उन्होंने कहा कि जहां एक अनार हो सो बीमार हो, वहां चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री पद है सुरजेवाला ने नए कपड़े सिलवा लिए हैं, सैलजा जी रूठ कर उत्तराखंड गई है, इसके अलावा बड़े हुड्डा और छोटे हुड्डा में भी लड़ाई चल रही है। हमारे यहां तो समय हुआ तो मनोहर जी ने कहा कि मेरा टाइम हुआ मैं निकलता हूं और युवा मुख्यमंत्री को हमने बैठा दिया, उनको ये जिम्मेदारी। उन्होंने टिकट वितरण पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा कि सरकार जिस जिले का मुख्यमंत्री हो वहां के लिए चलती थी, हमने पूरे हरियाणा की सरकार दी। पहले जिस जाति का मुख्यमंत्री हो उसके लिए चलती थी। हमने 36 बिरादरी का विकास करने वाली सरकार देने का काम किया। उन्होंने यमुनानगर में किए गए काम भी गिनवाए।

1350 पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा में तैनात

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन के चलते सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए। जिला पुलिस की ओर से 1350 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। डीएसपी स्तर के अधिकारी विशेष निगरानी रखेंगे। टोहाना के अलावा जाखल, भूना, फतेहाबाद तक से पुलिसकर्मी रैलीस्थल पर भेजे गए। खुफिया तंत्र भी पूरी चौकस रहा।

गृह मंत्री टोहाना रैली के जरिए फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों टोहाना, फतेहाबाद और जाखल के अलावा जींद जिले की नरवाना, हिसार जिले की उकलाना व बरवाला सीटों को भी साधने का प्रयास कर गए। वहीं जगाधरी से उन्होंने आसपास की सीटों पर भी जनता को साधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें