फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 को घोषित होगी भाजपा की पहली सूची

Sat, 06 Sep 2014 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधान सभा में जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी। 8 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। यह बात हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहीं। वे शुक्रवार को हिसार रोड स्थित निजी बैंक्वेट हॉल में भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठके लेने रोहतक आए थे।
विज्ञापन


हजकां से गठबंधन टूटने के नुकसान पर उन्होंने कहा कि अब हजकां का कोई मतलब नहीं। विगत लोक सभा चुनाव में वे अपनी स्थिति देख चुके हैं। लेकिन हम तो शर्त के मुताबिक उनको ढो रहे थे।

अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में एनडीए को भारी बहुमत मिला। प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। जनता को धोखा देने वाले इस लहर में बह जायेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

उम्मीदवार को लेकर भाजपा बेहद सतर्क

विजयवर्गीय ने कहा कि उम्मीदवार को लेकर भाजपा बेहद सतर्क है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने भी अपना सर्वे कराया है। जो निर्णय होगा वह प्रदेश और प्रदेश की जनता के हित को देखकर होगा।

प्रकोष्ठ की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि हर बूथ पर 10-10 युवाओं की जिम्मेदारी लगा दें। बैठक को हरियाणा भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष गणेशी लाल ने पदाधिकारियों को चुनाव का मंत्र दिया। कहा कि सब कुछ छोड़ मुहिम में जुट जाएं।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सबका विकास होगा। बैठक को प्रदेश संगठन में मंत्री सुरेश भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि किस बूथ पर किस कार्यकर्ता की ड्यूटी लगी है, उसकी सूची कार्यालय तक भेज दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के विचार और सुझाव भी जानें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें