फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोशिश में दिग्गज, चहेतों को मिलें टिकट

Mon, 08 Sep 2014 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस में टिकटों को लेकर तकरार शुरू हो चुकी है। दिल्ली दरबार में हरियाणा के नेता टिकटों को लेकर जोर आजमाइश कर रहे हैं। जबकि हरियाणा कांग्रेस के नेता अपने चहेतों को टिकट दिलवाने के लिए ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में भी अनबन की खबर है। हालांकि तंवर इस तरह की किसी भी बात से इनकार कर रहे हैं लेकिन बीते दिन दिल्ली में हुई बैठक में यह बात देखने में आई है।

तंवर ने लगाया सभी अफवाहों पर विराम

उधर, किरण चौधरी सहित राज्यसभा सदस्य सैलजा भी अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने के लिए प्रयासरत हैं। दिल्ली स्थित सैलजा के निवास पर भी टिकट की चाह रखने वालाें ने पैरवी शुरू कर दी है।

पार्टी का दूसरा धड़ा यह भी कह रहा है कि चुनावी मौसम में अशोक तंवर और राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा में नजदीकियां बढ़ी हैं। कुछ दिन पूर्व बसपा नेता चंद्रपाल को कुमारी सैलजा के दिल्ली निवास पर शामिल किया जाना भी मुख्यमंत्री हुड्डा के खेमे को नागवार गुजरा है।

हालांकि सीडी कांड में फंसे विधायकों पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी ने अभी इस संदर्भ में कोई निर्णय नहीं किया है, लेकिन सीडी कांड में फंसे विधायकों के नामों पर अशोक तंवर सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी नजदीकी

हरियाणा कांग्रेस में मुख्यमंत्री हुड्डा का विरोध करने वाले बीरेंद्र सिंह और अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस को अलविदा कह कर अपनी नाराजगी आलाकमान को जता चुके हैं। अब हुड्डा के बड़े विरोधी के तौर कुमारी सैलजा ही बची हैं, जिनकी पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी नजदीकी है। लिहाजा चुनाव से पहले वे अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने के लिए एक बार फिर से सक्रिय हो गई हैं।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का कहना है कि मुख्यमंत्री और मेरे बीच तकरार की खबरें बेबुनियाद हैं। यह कांग्रेस के खिलाफ साजिश है। सभी नब्बे उम्मीदवार हमारे होंगे। मैं पार्टी के लिए सोचता हूं, मेरा कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि नौ सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। जिसके बाद ही नाम तय किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें