फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः तारीख तय नहीं, होने लगा जोड़-तोड़

Sun, 17 Aug 2014 02:52 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही अभी तय नहीं हुई है, लेकिन पार्टियों ने जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। पंचकूला सीट पर बनिया और पंजाबी वोट ही किसी भी उम्मीदवार की ताजपोशी कराएगा। पिछले दिनों पंजाबियों की तरफ से आयोजित कांग्रेस के सम्मेलन में तो खुलेआम स्थानीय पंजाबी को टिकट देने की मांग भी उठी थी, जबकि मौजूदा विधायक बनिया समुदाय से हैं।
विज्ञापन


इंडियन नेशनल लोकदल ने पंचकूला में बनिया समुदाय के कुलभूषण गोयल को मैदान में उतारा है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक डीके बंसल फिर से अंबाला जाकर राजनीति में भाग्य आजमाना चाहते हैं, लेकिन पार्टी ने अभी इजाजत नहीं दी है। अगर बंसल को कांग्रेस इस बार भी पंचकूला से चुनाव मैदान में उतारती है, तो दो बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी एक ही समुदाय से होंगे।

भाजपा भी मैदान में उतार सकती है पंजाबी को

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा का प्रत्याशी भी पंजाबी समुदाय से ही होगा। हालांकि, भाजपा ने अभी कोई नाम तय नहीं किया और फिलहाल जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, वरिष्ठ नेता ज्ञान चंद गुप्ता, श्याम लाल बंसल भी खुद को टिकट के दावेदार मान रहे हैं।

अगर भाजपा बनिया समुदाय के प्रत्याशी को टिकट न देकर पंजाबी समुदाय से किसी को टिकट देती है तो विशाल सेठ सामने आ सकते हैं, लेकिन इन दिनों भाजपा के एक वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर का नाम भी पंचकूला सीट से चर्चा में जोरों पर है।
विज्ञापन

कांग्रेस भी कुछ ऐसा ही करने जा रही

पंचकूला से कांग्रेस के टिकट पर अगर पंजाबी को टिकट मिलता है, तो मुख्यमंत्री के करीबी अशोक मेहता का नाम आ सकता है। हालांकि, पंचकूला में स्थानीय पंजाबी को टिकट देने की मांग हो रही है। अगर यह मांग मानी गई तो रविंद्र रावल और तरुण भंडारी का नाम सामने आ सकता है।

बता दें कि अशोक मेहता नारायणगढ़ से हैं और वहां उन्हें टिकट नहीं मिल सकता, क्योंकि मौजूदा विधायक एवं सीपीएस राम किशन गुज्जर दो बार से लगातार जीत रहे हैं। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर पिछले दिनों पंचकूला में टिकट के दावेदारों के सम्मेलन में कह चुके हैं कि कोई भी मौजूदा विधायक अपना टिकट पक्का न समझें। ऐसे में मामला पेचिदा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें