हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारने से पहले भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की लोकप्रियता का आंकलन कर लिया है। प्रत्याशियों की यह लोकप्रियता आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट का पैमाना बनेगी।
टिकट वितरण में भाजपा इस ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बनाएगी। भाजपा ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के बारे में राय जान ली है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में फीडबैक का काम पूरा हो चुका है।
जिसकी सील बंद रिपोर्ट हरियाणा भाजपा के प्रभारी जगदीश मुखी को सौंप दी है। हालांकि हजकां- भाजपा गठबंधन की सीटों के बंटवारे के बाद ही यह तय होगा किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा।