फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा फिर बनने लगा गैस का चैंबर... ग्रैप-3 लागू, हवा की गति कम होने से बढ़ा प्रदूषण; छाने लगी स्मॉग

Sat, 23 Dec 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 
विज्ञापन
हरियाणा में छाई धुंध।(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से हरियाणा एक बार फिर गैस चैंबर बनने लगा है। शुक्रवार को यहां कई शहरों में स्मॉग की मोटी चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होनी शुरू हो गई है। 25 दिन बाद हरियाणा के छह शहरों में शुक्रवार को हवा बहुत ही खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


सबसे प्रदूषित बल्लभगढ़ रहा, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 रिकॉर्ड किया गया है। बहादुरगढ़ में 344, गुरुग्राम 314, करनाल 310, रोहतक 307 और सोनीपत का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया। वहीं राजधानी दिल्ली में यह 409 रहा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 के नियम लागू कर दिए हैं। 

इससे शहरों में निर्माण कार्य व ध्वस्तीकरण पर प्रतिबंध लग गया। बीएस-3 पेट्रोल व बीएस-4 डीजल के चारपहिया वाहनों पर रोक रहेगी। हरियाणा के फरीदाबाद का एक्यूआई भी 282, कैथल का 256, कुरुक्षेत्र 277, मानेसर 211, सिरसा 208 और भिवानी का 280 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पीजीआई के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल ने बताया कि काफी दिनों से बारिश भी नहीं हुई, इससे प्रदूषण बढ़ जाता है। वहीं, इस समय ठंड बचने के लिए लोग लकड़ियों को आग लगाते हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता है।
 

आज बूंदाबांदी की संभावना, बालसमंद शिमला व जम्मू से भी ठंडा
उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 

 
विज्ञापन

वहीं हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन व प्रदेश का सबसे कम रहा। इससे पहले वीरवार को यह 3.1 डिग्री था। हिसार में भी न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। ये दोनों शहर शिमला व जम्मू से भी ठंडे रहे। शिमला का रात का पारा 11 व जम्मू का 8.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें