फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली हिंसक हो गए तो 'आप' नेता जिंदा नहीं रहेंगे: हरसिमरत

Fri, 13 Jan 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल
विज्ञापन
मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुली धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर सीएम बादल अपने कार्यकताओं को हिंसक होने की छूट दे दें तो विरोधी जिंदा नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब के बुढलाडा में हरसिमरत कौर ने ये सब कहा। उन्होंने सीएम बादल पर जूता फेंकने की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए। उन्होंने बुढलाडा में चुनाव प्रचार के दौरान 'आप' सांसद भगवंत मान पर जूता फेंकने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान अपने कार्यकताओं को हिंसक होने के लिए उकसा रहे हैं। अगर बादलों ने ऐसा किया तो विरोधी जिंदा नहीं बचेंगे।
विज्ञापन

केजरीवाल ने ट्वीट करके दिया जवाब

अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हरसिमरत कौर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि बादल परिवार की बहू खुलेआम पंजाब के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रही हैं। पंजाब के लोग चुप नहीं रहेंगे। 4 तारीख को इसका बदला लेंगे।

गौरतलब है कि बुधवार को पंजाब के मुक्तसर में एक सभा को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के ऊपर एक शख्स ने जूता फेंक दिया था। सीएम पर जूता फेंकने वाले शख्स की पहचना गुरबख्श सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने उस सूत्रों के मुताबिक जूता बादल को लगा, जिसकी वजह से उनके हाथ में कांच लग गया। हरसिमरत कौर ने इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं आप के सांसद भगवंत मान ने घटना के पीछे अपनी भूमिका होने से इंकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें