इसके बावजूद जून 2020 तक हर हालत में लक्ष्य के अनुसार एम्स का काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को एम्स में जितनी भी ओपीडी सेवाएं शुरू हो सकेंगी वो करवाएंगे। औपचारिक तौर पर केंद्रीय सेहत मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इसका उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद जब जून 2020 में एम्स का काम पूरा हो जाएगा तब प्रधानमंत्री उद्घाटन करने आएंगे। सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे कोई भी पार्टी हो उसका टारगेट बादल परिवार ही रहता है। ऐसे लोग जितना चाहे बादल परिवार को टारगेट कर लें, लेकिन कुछ नहीं होने वाला।
मनप्रीत को बोला कंगाल मंत्री
वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को कंगाल मंत्री बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाली खजाना बोलकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसी खजाने से अकाली दल ने सूबे में दस साल सरकार चलाई थी। श्री दमदमा साहिब के समीप लगाए जा रहे टोल प्लाजा को लेकर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अगर संगत की तरफ से उक्त टोल का कोई विरोध किया जाता है और उनके पास कोई पत्र आता है तो वे आगे इस बारे में बात कर लेंगे।