फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर की गाड़ी पर हमला : हरसिमरत बोलीं- कैप्टन को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, गैंगस्टर चला रहे पंजाब

Tue, 02 Feb 2021 05:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की गाड़ी पर हुए हमले पर सियासत भी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की ऐसी स्थिति में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जेड प्लस सुरक्षाधारी व्यक्ति पर इस तरह से हमला होता है और पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रहती है। पंजाब को गैंगस्टर चला रहे हैं। यहां गुंडाराज है।
 
गाजीपुर और दिल्ली की तमाम सीमाओं पर पुलिस की तैयारियों पर हरसिमरत ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मैं इस सरकार पर हैरान हूं । उन्होंने धरने वाली जगह को किले में तब्दील कर दी है। कीलें भी लगा दी गईं हैं। वहीं पुलिस को छड़ें दी हैं जैसे कि वहां पाकिस्तानी बैठे हैं। वे आपके लोग हैं, आपके किसान हैं। उनके साथ जिस तरह से बर्ताव किया जा रहा है, वह शर्मनाक है।
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में हो चुनाव : मजीठिया 
विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने जलालाबाद में सुखबीर बादल पर हुए हमले की निंदा की है। कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले एक साल से अपने फार्म हाउस से सरकार चला रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह घटिया राजनीति कर निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग से मांग की थी कि अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में निकाय चुनाव कराए जाए। हमारी बात नहीं सुनी गई अब माहौल बिगड़ता जा रहा है। मेरी मांग है कि निकाय चुनाव अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में कराए जाएं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें