अमृतसर में पत्रकारों को संबोधित करतीं हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : amarujala
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तलवंडी साबो से भाग गए। वह अपनी पार्टी की सियासी कांफ्रेंस में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं था कि उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के खिलाफ हरियाणा का पक्ष क्यों लिया। केजरीवाल ने माघी कांफ्रेंस में हिस्सा लिया था।
उसके बाद हर मौके पर पंजाब आते रहे। अब बैसाखी कांफ्रेंस में न आने का यही मतलब हो सकता है। केजरीवाल इसीलिए नहीं आए, क्योंकि वह पंजाबियों का सामना नहीं कर सकते थे। पंजाब के लोग एसवाईएल के मुद्दे पर उनके पंजाब विरोधी स्टैंड से ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। साथ ही गुरद्वारा श्री शीशगंज साहिब के प्याऊ हटाने से नाराज हैं।