अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच बने हर्ष कुमार
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। हर्ष कुमार की घातक गेंदबाजी से चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी कुरुक्षेत्र को 6 विकेट से हरा दिया। अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच बुधवार को जीरकपुर में खेला गया।
टॉस जीतकर ग्रीन फील्ड अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 254 रन बनाए। निरमन ने 88 रन, सुज्जल ने 92 रन, यश ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से हर्ष कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 5 विकेट, अनमोल ने 49 रन देकर 1 विकेट, युवराज सिंह ने 46 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 35.2 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाकर मैच को जीत लिया। प्रथम सोढी ने 68 रन, पुनीत कुमार ने 52 रन, पारस ने 48 रन, हर्ष ने 21 नाबाद रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी से यश ने 16 रन देकर 1 विकेट, अनुभव ने 16 रन देकर 1 विकेट, आर्यन ठाकुर ने 39 रन देकर 1 विकेट चटकाया। मैच में 5 विकेट और 21 नाबाद रन बनाने वाले हर्ष कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।