पंजाब में नई पॉलिसी में जो पेंशन रखी गयी है उसका लाभ 40 साल की उम्र के बाद ओलंपियन, एशियन गेम्स के खिलाड़ी को मिलेगा। बशर्ते उनकी सालाना कमाई छह लाख से अधिक न हो। हालात यह है कि जब खिलाड़ी नौकरी करने लगेगा तो 40 साल तक पहुंचते उसकी कमाई सलाना 6 लाख से अधिक ही होगी। यह एक मजाक किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पंजाब में मेडल लेकर धक्के खा रहे हैं। जिनके पास नौकरी नहीं है।
वहीं हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी पुराने रूठे नेताओं को मना रही है, आने वाले दिनों में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। जालंधर में आयोजित प्रेस वार्ता में चीमा ने कहा कि हमारी बातचीत सुखपाल खैरा, सुच्चा सिंह छोटेपुर समेत तमाम उन नेताओं से चल रही है, जो पार्टी से किसी न किसी कारण से नाराज हैं।
इस दौरान चीमा ने भाजपा प्रधान श्वेत मलिक के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया की, जिसमें उन्होंने कहा था कि जस्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट के बाद पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारा खतरे में पड़ गया है। चीमा ने कहा कि दरअसल, पंजाब में जब भी अकाली भाजपा सत्ता से बाहर हुई है, पंजाब में जातीय दंगे भड़काने की नापाक कोशिश की गई है। पंजाब में सेहत सुविधाएं, शिक्षा व रोजगार ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनसे ध्यान भटकाया जा रहा है। चीमा ने कहा कि पंजाब में आप नेता सात अक्तूबर को बरगाड़ी मोर्चे में शामिल होंगे, जिसकी तैयारी की जा रही है।