फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब उन्होंने कहा, शैलजा को सौंप दो नेतृत्व

Mon, 06 Jan 2014 09:23 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित ‘तालमेल एवं सीधी मुलाकात’ जनसभा के दौरान राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए जनता से कहा कि अब नेतृत्व कुमारी सैलजा को सौंप दें।
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह ने अपने भाषण के दौरान कहा कि चुप रहने वाले लोग अक्सर बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं। हमारे मुख्यमंत्री भी नहीं बोलते। उन्होंने एक किस्सा सुनाया, जब मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें कम बोलने की सलाह दी थी।

अंबाला संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस के उप प्रधान विभोर बतरा की तरफ से आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे थे।

अन्य पार्टी गंठबंधन करे, लाभ कांग्रेेस को ही होगा : बीरेंद्र
चौ. बीरेंद्र सिंह ने कुमारी सैलजा को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने के सवाल पर कहा कि अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। जो लोग अच्छे होते हैं, उन्हें आगे लाना चाहिए।
विज्ञापन


चुनाव में ग्रैंड गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि हजकां-भाजपा-इनेलो का गठबंधन होता है तो कांग्रेस को ही लाभ होगा और अगर गठबंधन नहीं होता है तो भी लाभ कांग्रेस को ही होगा।

मैं लोगों की लड़ाई लड़ती हूं : सैलजा
सैलजा ने इस मौके पर कहा कि वह लोगों की लड़ाई लड़ रही हैं। किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। चुनाव का बिगुल बज चुका है और जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है।
विज्ञापन


 इसलिए संगठन को और एकजुटता दिखाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें