फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट के लिए मिल गई दस एकड़ जमीन

Mon, 06 Jan 2014 09:13 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
घग्गर किनारे सेक्टर-23 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के लिए प्रस्तावित जगह का हुडा ने कब्जा सौंप दिया है।
विज्ञापन


सितंबर-2013 में केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा व निफ्ट के डायरेक्टर ने भी इस जमीन का दौरा किया था और कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द जगह देने की मांग की थी।

आखिरकार, अब 10 एकड़ जमीन का कब्जा निफ्ट को सौंप दिया गया है, जिस पर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

पहले मानकपुर में तय थी जमीन
पहले पिंजौर के गांव मानकपुर में करीब 15 एकड़ जमीन निफ्ट के लिए तय की गई थी। पिछले साल तय हुई इस जमीन पर कोई काम नहीं हुआ और बाद में उस जगह को नकार दिया गया।
विज्ञापन


क्योंकि जहां निफ्ट बनना था, वहां तक किसी सड़क का संपर्क नहीं था। एक ही सड़क जाती थी, जो मात्र 10 फुट चौड़ी थी।

आब्जेक्शन के बाद तलाशी नई जगह
मानकपुर की जमीन खारिज होने के बाद हुडा ने नई जगह तलाश नहीं की। फिर केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और उसके बाद मुख्यमंत्री ने हुडा अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद जगह तलाशने का काम तेज हुआ और सेक्टर-23 में जगह तय की गई। यहां करीब 10 एकड़ जगह निफ्ट के लिए प्रस्तावित की गई। गत वर्ष सितंबर में कुमारी सैैलजा ने जगह का मुआयना किया और उसे हरी झंडी दी।

100 करोड़ में बनेगा निफ्ट का 16 वां संस्थान
करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-23 में निफ्ट का 16 वां संस्थान बनेगा। ट्राइसिटी के साथ-साथ आसपास के प्रदेशों में भी ऐसा संस्थान नहीं है।

सेक्टर-23 के इस संस्थान में फैशन टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, मेटीरियल मैनेजमेंट व फैशन मैनेजमेंट सहित कई कोर्स की सुविधा उपलब्ध होगी।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें