हलवा एक ऐसी स्वीट डिश है, जिसे हर कोई खाना पसंद करेगा। त्योहार हो या कोई अन्य अवसर, हलवा जरूर बनाया जाता है। वैसे इसे जब दिल करे, तब बनाकर खाया जा सकता है। हलवा कई चीजों का बनता है, जैसे बेसन, सूजी, आटा, आलू, दाल आदि। लेकिन आज हम आपको बताएंगे छोलिया हलवा के बारे में। आइए जानते हैं कि कैसे बनता है छोलिया हलवा-
छोलिया हलवा के लिए ये सामग्री चाहिए-
हरा मटर- 1 कप
घी- 2 बड़े चम्मच
चीनी- 2 बड़े चम्मच या स्वादानुसार
दूध- 2 कप
खरबूजे के बीज- 1 बड़ा चम्मच
ऐसे बनाया जाएगा छोलिया हलवा
हरे मटर को दरदरा पीस लें।
कड़ाही में घी गर्म करें और पीसे हुए मटर व खरबूजे के बीज डालकर भून लें७
जब मटर अच्छी तरह भुन जाएं तो चीनी और दूध डालकर मिलाएं।
लगातार चलाते रहें, तब तक जब तक मटर में गांठ न पड़ जाए।
जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तो आंच से नीचे उतार लें।
पिस्ता से सजा गर्म-गर्म हलवा सर्व करें और खाएं।