फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस के खिलाफ हल्लाबोल.. 261 अभिभावकों ने सेंट जोसेफ के खिलाफ फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फीस को लेकर प्राइवेट स्कू लों के खिलाफ पैरेंट्स का हल्लाबोल जारी है। सोमवार को 261 परिजनों ने सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाफ फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी को शिकायत दी। साथ ही स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रोष भी जताया।
विज्ञापन

सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाफ परिजन पहले भी निजी तौर पर फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन प्रशासन और उनकी फीस संबंधी मामले सुलझाने के लिए बनाई गईं इकाइयां समस्या हल करने में नाकाम रही हैं। पैरेंट्स ने सोमवार को शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ से मिलकर परेशानी जाहिर की। निदेशक बराड़ ने बताया कि अगले सोमवार को फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी की मीटिंग होगी। उसमें शिकायतों पर गौर किया जाएगा।
स्कूल प्रशासन और परिजनों में खींचतान से बच्चों का भविष्य दांव पर
अभिभावक आकाश ने बताया कि कितने ही अभिभावक ऐसे हैं, जिन्हें वेतन नहीं मिला है। कुछ की नौकरी ही चली गई है। फीस कहां से देंगे।
कमेटी को अभी तक सौ से ज्यादा शिकायतें सौंपी
चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि फीस बढ़ोतरी से जुड़ीं 100 से ज्यादा शिकायतें फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी को सौंपी जा चुकी हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

कमेटी में हैं ये सात सदस्य
इस कमेटी के कुल सात सदस्य हैं जो मिलकर परिजनों की शिकायत पर फैसला लेते है। इन सात सदस्यों में एजुकेशन सेक्रेटरी बतौर चेयरपर्सन, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन बतौर मेंबर सेक्रेटरी, डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन बतौर मेंबर, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर बतौर मेंबर शामिल हैं। इसके अलावा तीन नॉमिनेटेड सदस्य असिस्टेंट कंट्रोलर एफएंडए सीमा शर्मा, पूर्व डायरेक्टर एनसीईआरटी प्रोफेसर किशन कुमार और पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर शिव कुमार शर्मा शामिल हैं।
रेगुलेटरी अथॉरिटी में ऐसे शिकायत करें परिजन
शिकायतकर्ता को शिकायत पत्र के साथ सेल्फ अटेस्टेड एफिडेविट अपने नाम और पते के साथ संलग्न करना होता है। हर शिकायत की 15 दिनों के अंदर रेगुलेटरी कमेटी की ओर से जांच की जाती है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत फीस रेगुलेटरी कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें