फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन जूनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 44 वीं सब-जूनियर और जूनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का उद्घाटन ऑनलाइन किया गया। इसमें देश भर से योग करने वाले 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही नेशनल योग रेफरी, स्टेट योग एसोसिएशन और योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने भी शिरकत की। इस चैंपियनशिप को योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक कुमार जो पंचकूला में रहते हैं की अध्यक्षता में ऑनलाइन चलाया गया। इसमें चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मास्टर अयान अग्रवाल, एशियाई एवं विश्व योग चैंपियन ने भारत के 24 राज्यों के खिलाड़ियों के साथ इस चैंपियनशिप में सच्ची खेल-भावना के साथ हिस्सा लेने के लिए शपथ ली। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें