फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब का मूल्य से अधिक चार्ज करना पड़ा महंगा, देना होगा मुआवजा और मुकदमा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किताब की प्रिंट कीमत से अधिक राशि चार्ज करना महंगा पड़ गया। उपभोक्ता आयोग में शिकायत दिए जाने के बाद दूसरे पक्ष ने अधिक ली गई 500 रुपये की राशि तो लौटा दी लेकिन मुआवजा और मुकदमा खर्च से नहीं बच पाए। उपभोक्ता आयोग ने एमाजोन सेलर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और बक्सर निवासी आलोक को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को पांच हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहम्मद जीशान रजा खान (8 वर्ष) द्वारा पिता मोहम्मद फीरोज खान निवासी सेक्टर- 22 चंडीगढ़ ने बेंगलुरु स्थित एमाजोन सेलर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और बिहार कि बक्सर निवासी आलोक के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग 1 चंडीगढ़ में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के पिता ने एमाजोन सेलर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बंच ऑफ थॉट्स पुस्तक खरीदी थी। शिकायतकर्ता उपभोक्ता आयोग को बताया कि इसके लिए 20 जून 2019 को पुस्तक की कीमत 395 रुपये और 90 रुपये शिपिंग चार्ज कुल 485 रुपये का भुगतान किया। ऑर्डर की गई पुस्तक 26 जून 2019 को प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता आयोग को बताया कि पुस्तक प्राप्त करने के बाद हैरान रह गया कि पृष्ठ के पिछले हिस्से में जहां वास्तविक मूल्य का प्रिंट प्रतीत होता है दूसरे पक्ष ने उस हिस्से को मिटा दिया है। दूसरे पक्ष ने कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। दूसरे पक्ष ने उपभोक्ता आयोग में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें