फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों की लेबलिंग पर खाद्य विभाग सख्त, जांच के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फलों पर हो रही लेबलिंग से संबंधित शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को इसकी जांच का आदेश जारी कर दिया। खाद्य अधिकारी ने सभी फूड इंस्पेक्टरों को निर्देश दिया है कि इसकी जांच कर फल विक्रेताओं को ऐसे फल बेचने से रोकें। वहीं आढ़तियों को जानकारी दें कि वे लेबल वाले फलों को न खरीदें जिससे बाजार में उसकी आपूर्ति बंद हो। इस संबंध में नोटिस जारी करें। अगर निर्देश के बावजूद लेबल लगे फलों की बिक्री होती पाई जाए तो उन पर हर्जाना लगाए और कार्रवाई करें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाजार में लेबल लगे फल धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। उसके हानिकारक पहलू से अनभिज्ञ जनता उसे खरीद रही है। विशेषज्ञों के अनुसार फलों पर स्टीकर को चिपकाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले केमिकल (गोंद) में हानिकारक रसायन होते हैं। वह धूप पड़ने पर फलों के गूदे तक में प्रवेश कर जाते हैं। स्टीकर हटाने पर भी इसका प्रभाव बना रहता है। इसे खाने से गंभीर बीमारी होने का खतरा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार विदेशों में जो फल बिकता है उसमें एक पतली पॉलिथीन चढ़ाकर फिर उस पर स्टीकर चिपकाया जाता है। इसके पीछे फल को आर्गेनिक और क्वालिटी अच्छी होना दर्शाया जाता है। विदेशों की नकल यहां के दुकानदार करते हैं, लेकिन वह पॉलिथीन न चढ़ाकर सीधे फल पर ही स्टीकर चस्पा कर देते हैं। इससे स्टीकर को चिपकाने के लिए लगने वाला गोंद सीधे फल पर लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें