चंडीगढ़। चंडीगढ़ जूनियर एवं सब जूनियर स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला जिम्नास्ट ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न इवेंट में कई मेडल जीते। मुकाबले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 के जिमनास्टिक सेंटर में चंडीगढ़ जिमनास्टिक एसोसिएशन की ओर से कराए जा रहे हैं।
गर्ल्स अंडर-8 कैटेगरी के फ्री हैंड इवेंट में कॉर्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर-9 की मलहार सिंह पहले, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 की अपूर्वा दूसरे जबकि सेंट कबीर पब्लिक स्कूल सेक्टर-26 की अबिका पुरी तीसरे स्थान पर रहीं। बॉल इवेंट में सेक्रेड हार्ट स्कूल 26 की अपूर्वा पहले स्थान, सेंट कबीर स्कूल-26 की परिधि दूसरे, कॉर्मल कान्वेंट स्कूल-9 की मलहार सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-10 कैटेगरी के फ्री हैंड इवेंट में अंकुर स्कूल-14 की प्रतिज्ञा पहले, इसी स्कूल की आंचल पराशर दूसरे और सेंट स्टीफंस स्कूल-45 की मान्या शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। बॉल इवेंट में अंकुर स्कूल-14 की प्रतिज्ञा पहले, चितकारा स्कूल-25 की पुण्या दूसरे, डीपीएस-40 की समीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं।
ऑल राउंड बेस्ट जिमनास्ट इवेंट में सेंट स्टीफंस स्टोंस स्कूल-38 की तरिता पहले स्थान, सेंट स्टीफंस स्कूल-45 की अनुष्का शर्मा दूसरे और जीएमएचएस-43 की मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं।
टीम चैंपियनशिप का अवार्ड जीएमएचएस-43 ने कुल 115.70 अंक लेकर हासिल किया। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल 38 ने कुल 80.90 अंक लेकर रनरअप ट्राफी को जीता। मोती राम आर्य स्कूल 27 की टीम कुल 65.20 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।