फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः धर्म के साथ शिक्षा की रोशनी फैला रहा गुरुद्वारा साहिब, कभी कच्चे कमरे में हुई थी स्थापना

Mon, 10 Feb 2020 02:10 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धर्म के साथ शिक्षा का भी प्रकाश फैला रहा है। कभी यहां कच्चे कमरे में गुरुद्वारा साहिब की स्थापना हुई थी जो अब आलीशान गुरुद्वारे में तब्दील हो चुकी है। जहां अभी सेक्टर-34 है, यह कभी फतेहगढ़ मांदड़ा गांव के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ बनने के बाद गांव की जमीन प्रशासन ने अधिग्रहण कर ली और उसके बाद सेक्टर 34 के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी ने 13 कनाल जमीन चंडीगढ़ प्रशासन से खरीदी। गुरुद्वारा साहिब का निर्माण संगत के सहयोग से हुआ है। गुरुद्वारा साहिब में तीन बड़े हॉल हैं। एक बड़ा दरबार हॉल है। यह वातानुकूलित है। इसके अलावा आनंद कार्य हॉल और लंगर हॉल है।

प्राचीन कुएं और बरगद के पेड़ का कर रहे संरक्षण
गुरुद्वारा साहिब परिसर में प्राचीन कुआं है। कभी इसी कुएं से मनीमाजरा के महाराजा के लिए पीने के लिए हर रोज पानी भर कर ले जाया जाता था। इलाके में इसी कुएं का पानी पीने लायक था। साथ ही यहां एक बरगद का पेड़ भी है, जो करीब सौ साल से भी अधिक पुराना है। प्रशासन ने इसे हेरिटेज पेड़ का दर्जा दे रखा है। इन दोनों धरोहरों का संरक्षण गुरुद्वारा साहिब कमेटी की ओर से किया जा रहा है।
- साधु सिंह, प्रधान, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर-34

माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे ढाई हजार बच्चे
गुरुद्वारा साहिब की ओर से जिला एसएएस नगर (मोहाली) के स्वरा में माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल का संचालन होता है। इसकी शुरुआत पहली अप्रैल 2000 से हुई है। अभी इसमें करीब ढाई हजार बच्चे पढ़ते हैं। यह अंग्रेजी माध्यम का स्कूल है। अंग्रेजी माध्यम की सह शिक्षा स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम है। स्कूली बच्चे खेल, एनसीसी और एनएसएस की गतिविधियों के अलावा धार्मिक गतिविधियों में भी भाग लेते हैं। इस स्कूल के पढ़े बच्चे डॉक्टर, इंजीनियरिंग, वकील के अलावा सेना में भी अधिकारी बने हैं।
- तेजवंत सिंह, महासचिव, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर-34

1991 से यहां चल रही भाई कन्हैया चैरिटेबल डिस्पेंसरी

भाई कन्हैया चैरिटेबल डिस्पेंसरी की शुरूआत वर्ष 1991 में हुई थी। इसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं। इनमें सुपर स्पेशलिस्ट इन मेडिसिन, सर्जरी, स्किन, साइकेट्री, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डेंटल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, फिजियोथेरेपी, गैस्ट्रोइंटोलॉजी, कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी के डॉक्टर हैं। इसके अलावा होम्योपैथी, एक्यूप्रेशर और एक्सरसाइज की भी यहां व्यवस्था है। लैब की भी सुविधा है। ईसीजी के साथ गर्भाशय के कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग टेस्ट भी होता है। डिस्पेंसरी में 40 डॉ. निष्काम सेवा में लगे रहते हैं।
- अमरजीत सिंह, प्रबंधक, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर-34

गुरुद्वारा साहिब में स्टीम से तैयार होता है लंगर
नए लंगर हॉल में स्टीम से लंगर तैयार होता है। पानी गर्म करने के लिए सोलर पैनल लगाया गया है। पूरी बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फायर सेफ्टी के भी बेहतर उपाय हैं। हर रोज के धार्मिक कार्य के अलावा गुरु पर्व व सिख इतिहास के अन्य प्रमुख दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। गुरुद्वारा साहिब में संगत के जरूरत के अनुसार आनंद कार्य, अखंड पाठ, सहज पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।
- रंजीत सिंह, वित्त सचिव, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर-34
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में मिलती हैं ये सेवाएं

- सेक्टर-32 के जीएमसीएच के मरीजों के तीमारदारों के लिए हर रोज लंगर की सुविधा प्रदान की जाती है। यह सेवा पांच से भी अधिक वर्षों से चल रही है।
- लाइब्रेरी में सभी धार्मिक पुस्तकें, कैसेट, डीवीडी और समाचारपत्र उपलब्ध हैं।
- जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों के लिए वित्तीय सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं।
- कीर्तन, गतका प्रशिक्षण के अलावा दस्तार बांधने की प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है।
- सिख बैचलर के लिए मेट्रोमोनियल सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं।
- रेलवे और सुरक्षा बलों की बहाली के समय गुरुद्वारा साहिब की ओर से लंगर की व्यवस्था की जाती है।
- सिख साहित्य व अन्य धार्मिक चिह्नों के लिए बुक स्टॉल भी है।
- कंप्यूटर ट्रेनिंग के अलावा टेलरिंग और कटिंग भी सिखाई जाती है।
- इलेक्ट्रिक मोर्चरी की भी व्यवस्था है।
- सेक्टर के लोगों के लिए गुरुद्वारा साहिब की ओर से गद्दा, रजाई की भी व्यवस्था की जाती है।
- बच्चों के लिए स्पेशल समर क्लासें लगाई जाती हैं।
- माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल में पीएमटी/सीईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कक्षाएं लगाई जाती हैं।
- गुरु  पर्व पर रक्तदान शिविर और फ्री मेडिकल टेस्ट कैंप का आयोजन होता है।
- भाई कन्हैया डिस्पेंसरी में सभी प्रकार के मेडिकल सर्विस दी जाती है। दवाइयां मुफ्त प्रदान की जाती हैं।
- प्रतियोगी परीक्षाओं में आनेवाले विद्यार्थियों के अलावा यात्रियों के ठहरने और लंगर की मुफ्त व्यवस्था की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें