फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारों व घरों में दीपमलाएं कर मनाया प्रकाश पर्व, पूरे दिन चले धार्मिक समागम

Tue, 15 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
श्रद्धा एंव उत्साह से प्रकाश पर्व मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली में सोमवार को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम मनाया गया। इस दौरान जहां लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, वहीं शाम को गुरुद्वारों व घरों में दीप मालाएं की गईं। साथ ही आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। गुरुद्वारों को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया था। साथ लोगों ने विभिन्न जगहों पर लंगर लगाकर लोगों की सेवा की।
विज्ञापन


गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में करवाए गए धार्मिक समागम के दौरान भाई चरनजीत सिंह के पंथ ढाडी जत्थे ने श्री गुरु नानक देव जी का जीवनी प्रसंग संगतों को अपने  ढाडी वारों से विस्तारपूर्वक सुनाया। इनके अलावा भाई गुरमीत सिंह दमदमी टक्साल, भाई गुरदीप सिंह खन्ना, भाई बलजीत सिंह, भाई निरवैर सिंह खालसा, भाई गुरविंदर सिंह, भई धर्म सिंह माही, बीबी तजिंदर कौर, सुखमनि सेवा  सोसायटी की बीबीयों का जत्था, भाई इंदरजीत सिंह समेत पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कथा, कीर्तन व गुरमति विचारों  से निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारों में पूरे दिन चले धार्मिक समागम

श्रद्धा एंव उत्साह से प्रकाश पर्व मनाया - फोटो : अमर उजाला
मंच संचालक भाई धन्ना सिंह ने सभी जत्थों को सिरोपा भेंट किए। समागम से पूर्व गुरुद्वारा कमेटी द्वारा नगर कीर्तन भी निकाला गया। श्री गरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर इलाके की परिक्रमा करते हुए गुरुद्वारा साहिब आकर संपन्न हुआ।

फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब, फेज-1 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, फेज-5 स्थित गुरुद्वारा श्री साहिबवाड़ा, फेज-4 स्थित गुरुद्वारा  कलगीधर सिंह सभा, फेज-3बी1 गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब, फेज-11 स्थित गुरुद्वारा साहिब के अलावा शहर व आसपास के गांवों में स्थित गुरुद्वारा साहिबों में भी धार्मिक समागमों का आयोजन किया गया। इसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कीर्तन से निहाल किया। वहीं, शाम को गुरुद्वारा साहिब में जाकर संगतों द्वारा दीप व मोमबत्तियां भी जलाई गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें